Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!

Vivo X200T की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। फोन 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2026 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200T की भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरू
  • फोन में 6200mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • लॉन्च ऑफर में कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI विकल्प

लॉन्च ऑफर में Vivo X200T खरीदारों को कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन मिलेंगे

Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo X200T आज से भारतीय बाजार में खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है, जहां कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस को इसका मुख्य फोकस बताया जा रहा है। Vivo X200T की बिक्री Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू हो चुकी है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं, जिससे यह फोन पहले दिन से ही चर्चा में बना हुआ है।

कीमत की बात करें तो Vivo X200T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Stellar Black और Seaside Lilac कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक, लॉन्च ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक या 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया गया है। इतना ही नहीं, लिमिटेड पीरियड के लिए यूजर्स को 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जाएगी।

Vivo X200T में 6.67 इंच की Zeiss Color Master AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Origin OS 6 पर काम करता है, जिसमें कंपनी 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है।

कैमरा सेटअप Vivo X200T का एक बड़ा हाइलाइट है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

बैटरी सेक्शन में Vivo X200T को 6,200mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। यह बैटरी 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बचाव करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की मोटाई 7.9mm और वजन करीब 203 ग्राम बताया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.