Vivo X200T में 6.67 इंच का कलर मास्टर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
Vivo X200T को इस वक्त सबसे सस्ते में खरीदने का मौका है।
Vivo X200T कंपनी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन में से रहा है। फोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिप लगी है और इसमें 6200mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। वर्तमान में इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को रिटेल स्टोर पर बड़ी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे धांसू ऑफर के बारे में।
Vivo X200T को इस वक्त सबसे सस्ते में खरीदने का मौका है। इस फोन को रिलायंस डिजिटल स्टोर पर बड़ी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन आमतौर पर 59,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन यहां पर भारी छूट दी गई है। रिटेल स्टोर ने फोन पर आकर्षक डिस्काउंट दिया है। चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से EMI पर फोन खरीदते हैं तो 6 हजार तक की छूट ली जा सकती है जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 53,999 रुपये तक रह जाती है। यानी 6 हजार सस्ता इस फोन को खरीदा जा सकता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक डील पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo X200T में 6.67 इंच का कलर मास्टर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट से लैस है। इस फोन में 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है। कंपनी 5 साल तक ओएस अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है।
कैमरा सेटअप के मामले में X200T के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 160 मिमी, चौड़ाई 74.2 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 203 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत