Xiaomi 17T vs Vivo X200T vs Motorola Signature: जानें कौन सा फोन है 60K में बेस्ट?

Xiaomi ने भारत में नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Vivo X200T और Motorola Signature से हो रही है।

Xiaomi 17T vs Vivo X200T vs Motorola Signature: जानें कौन सा फोन है 60K में बेस्ट?

Photo Credit: Xiaomi/Vivo/Motorola

Xiaomi 17T vs Vivo X200T vs Motorola Signature

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर है।
  • Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर मिलता है।
  • Motorola Signature में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Xiaomi ने भारत में नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Vivo X200T और Motorola Signature से हो रही है। Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर है। वहीं Motorola Signature में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। आइए Xiaomi 17T, Vivo X200T और Motorola Signature के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 17T vs Vivo X200T vs Motorola Signature

कीमत
Xiaomi 17T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। जबकि Vivo X200T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। वहीं Motorola Signature के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,499 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 62,499 रुपये है। 

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X200T में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स है।

प्रोसेसर
Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर मिलता है। वहीं Motorola Signature ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Xiaomi 17T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 के साथ आता है। वहीं Vivo X200T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। जबकि Motorola Signature एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।

कैमरा सेटअप
Xiaomi 17T के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा, f/3.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Vivo X200T के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

डाइमेंशन
Xiaomi 17T की लंबाई 157.6 मिमी, चौड़ाई 75.2 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 200 ग्राम है। जबकि Vivo X200T की लंबाई 160 मिमी, चौड़ाई 74.2 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 203 ग्राम है। वहीं Motorola Signature की लंबाई 162.1 मिमी, चौड़ाई 76.4 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है।

बैटरी बैकअप
Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo X200T में 6200mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Motorola Signature में 5,200mAh की बैटरी आती है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »