Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo X200 Ultra के टॉप-एंड वेरिएंट के साथ एक स्पेशल फोटोग्राफी किट सेट भी है, जिसकी कीमत CNY 9,699 (लगभग 1,13,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2025 21:09 IST
ख़ास बातें
  • यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है
  • कैमरा सेटअप में एक 200-मेगापिक्सल 85mm Zeiss APO टेलीफोटो लेंस शामिल है
  • 90W वायर्ड, 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी मिलती है

Photo Credit: Vivo

Vivo X200 Ultra को चीन में लॉन्च किया गया है। पिछली जनरेशन के X-सीरीज स्मार्टफोन्स के समान लेटेस्ट मॉडल भी Zeiss-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम से लैस आता है। इसमें Snapdragon 8 Elite SoC शामिल है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन मिलते हैं। फोन में 6000mAh बैटरी है और फास्ट चार्जिंग हैंडसेट 90W वायर्ड और 40W वायरलेस आउटपुट सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 8.69 mm है।
 

Vivo X200 Ultra price, availability

चीन में Vivo X200 Ultra के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 75,500 रुपये) है। इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग 84,000 रुपये) और 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 7,999 (लगभग 92,000 रुपये) है।
Advertisement

एक स्पेशल फोटोग्राफी किट भी है, जो टॉप-एंड 16GB + 1TB वेरिएंट के साथ आती है, जिसकी कीमत CNY 9,699 (लगभग 1,13,000 रुपये) है। Vivo X200 Ultra को ब्लैक, रेड सर्कल और सिल्वर टोन (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह वर्तमान में वीवो की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 29 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Vivo X200 Ultra specifications

डुअल सिम (नैनो) Vivo X200 Ultra Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है और इसमें 6.82-इंच 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल) 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर आर्मर ग्लास कोटिंग है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप को जोड़ा गया है।
Advertisement

Vivo X200 Ultra में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.69 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT-818 35mm प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT-818 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और f/1.69 अपर्चर वाला 200-मेगापिक्सल 85mm Zeiss APO टेलीफोटो लेंस शामिल है। फ्रंट में 50-मेगापिक्सल शूटर है। हैंडसेट में दो डेडिकेटेड इमेज सिग्नल प्रोसेसर (ISP) हैं, जिसमें Vivo V3+ चिप और एक VS1 चिप शामिल है।

इसके साथ एक ऑप्शनल फोटोग्राफी किट खरीदी जा सकती है, जिसमें Zeiss 2.35x टेलीकन्वर्टर शामिल है। इस लेंस को फोन से जोड़कर 200-मेगापिक्सेल पेरिस्कोप शूटर को 200 mm (8.7x ऑप्टिकल) फोकल लेंथ देने के लिए बदला जा सकता है। कैमरा ग्रिप में 2,300mAh की बैटरी भी है। इसमें एक अलग वीडियो शटर बटन और एक शोल्डर स्ट्रैप है।
Advertisement

Vivo X200 Ultra में 6,000mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें IP68 और IP69 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटेड बिल्ड मिलता है। फोन पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, OTG और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में ऑथेंटिकेशन के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन डुअल स्पीकर से लैस आता है। इसका माप 163.14 x 76.76 x 8.69 mm और वजन 229 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  2. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  3. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  4. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  5. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  6. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  7. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  8. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  9. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  10. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.