Vivo X200 Ultra देगा iPhone 16 Pro Max को टक्कर! कैमरा सैम्पल में दिखा दम

दावा किया गया है कि फोन प्रोफेशनल कैमरा के समान फोटोग्राफी कर सकेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 13:02 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा है कि फोन SLR लेवल की प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर सकेगा।
  • वीवो फोन में नई VS1 चिप का इस्तेमाल करने जा रही है।
  • फोन का एक और खास फीचर इसका ट्रिपल फ्लैश सिस्टम होगा।

Vivo X200 Pro में 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo X200 Ultra के साथ Vivo स्मार्टफोन फोटोग्राफी के एरिया में बड़ा धमाका करने की तैयारी में दिख रही है। कंपनी का यह फोन Vivo X200 Ultra मार्केट में अप्रैल में लॉन्च होने वाला है। फोन को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है जिसमें कंपनी के प्रवक्ता ने इसके कैमरा के एक खास फीचर का खुलासा किया है। फोन में एक नहीं, बल्कि दो डेडीकेटेड इमेजिंग चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। गौर करने लायक बात यह है कि कंपनी ने फोन के कैमरा सैम्पल को iPhone 16 Pro Max से तुलना करके दिखाया है। आइए जानते हैं कैसा होगा यह धांसू कैमरा फोन। 

Vivo X200 Ultra में धांसू फोटोग्राफी फीचर का खुलासा कंपनी ने लॉन्च से पहले कर दिया है। फोन में एक नहीं, बल्कि दो इमेजिंग चिप (via) होंगीं। इनमें एक vivo V3+ है जबकि एक नई इमेजिंग चिप VS1 को भी कंपनी इस फोन में शामिल करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि फोन SLR लेवल की प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर सकेगा। साथ ही इसमें रिडिजाइन किया गया ट्रिपल फ्लैश सिस्टम भी होगा। यह फ्लैश सिस्टम अपने आप में खास है जो फोटो को और बेहतर बनाएगा।
Advertisement

VS1 चिप क्या है
वीवो फोन में नई VS1 चिप का इस्तेमाल करने जा रही है। यह चिप एक प्री-प्रोसेसिंग चिप के तौर पर काम करती है। यह खींचे जाने वाले फोटो के शुरुआती जरूरी काम जैसे एक्सपोजर, फोकस, इमेज स्टैकिंग आदि को हैंडल करती है। यह कैमरा ऐप की ऑवरऑल हेल्प करती है। iPhone भी इसी खास फीचर के लिए जाने जाते हैं। 
Advertisement

V3+ चिप का क्या है काम
वीवो फोन में दूसरी फोटोग्राफी चिप के तौर पर V3+ चिप इस्तेमाल करेगी। यह पोस्ट प्रोसेसिंग चिप है जो फोटो खींचे जाने के बाद नॉइज रिडक्शन, डिटेल में बढ़ोत्तरी जैसे टास्क हैंडल करती है। दोनों ही चिप की पेअरिंग पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ होगी। कंपनी ने फोन के कैमरा सैम्पल को iPhone 16 Pro Max, और Canon 5D Mk IV के साथ तुलना करके दिखाया है। vivo X200 Ultra का कैमरा सैम्पल न केवल iPhone से ब्राइट दिखता है, बल्कि इसमें डिटेल्स भी ज्यादा नजर आ रहे हैं। 

कंपनी ने फोन के कैमरा सैम्पल को iPhone 16 Pro Max, और Canon 5D Mk IV के साथ तुलना करके दिखाया है।

Advertisement
Photo Credit: Gizmochina

फोन का एक और खास फीचर इसका ट्रिपल फ्लैश सिस्टम होगा। इसे Zoom Flash कहा गया है। यह कई जरूरी काम जैसे फील्ड ऑफ व्यू, और सब्जेक्ट एक्सपोजर आदि को हैंडल करेगा। सिंगल LED फ्लैश के साथ यह संभव नहीं है। कंपनी की तैयारी देखकर लग रहा है कि vivo X200 Ultra स्मार्टफोन फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा सकता है। फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.