Vivo X200 सीरीज देगी iPhone 16 को टक्कर, मिलेंगे ऐसे फीचर्स

Vivo X200 सीरीज इस साल की दूसरी छमाही में सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप डिवाइसेस में से एक बनने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 14:06 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एक्स200 में 6.3 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • वीवो एक्स200 सीरीज एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ओरिजिन ओएस 5 पर काम करेगी।
  • वीवो एक्स200 में 22nm 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Vivo X100 में 16GB RAM दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर Vivo X200 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसके जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है। हाल ही में Vivo के वाइस प्रेसिडेंट और ब्रांड और प्रोडक्ट स्ट्रेटजी के जनरल मैनेजर जिया जिंगडोंग ने आज वीबो Vivo X200 सीरीज के बारे में खुलासा किया है। यहां हम आपको Vivo X200 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X200 सीरीज की खासियतें


जिंगडोंग के अनुसार, Vivo X200 सीरीज इस साल की दूसरी छमाही में सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप डिवाइसेस में से एक बनने के लिए तैयार है। हाल ही में, Vivo ने चीन में हाई एंड 4,000-6,000 युआन मार्केट सेगमेंट में काफी ग्रोथ हासिल की है, जिसकी मुख्य वजह बड़े स्तर पर आईफोन यूजर्स द्वारा दूसरा डिवाइस बदलना है। इन यूजर्स के लिए X200 सीरीज में एडजेस्टमेंट पीरियड को कम करने और डिवाइस अपनाने को आसान बनाने के लिए एक समान स्क्रीन स्टाइल मिलेगा, क्योंकि आईफोन यूजर्स को फ्लैट डिस्प्ले की आदत है।
 

Vivo X200 Specifications


वीवो एक्स200 में 6.3 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में 22nm 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Vivo V3+ इमेजिंग चिप दी जाएगी। यह स्मार्टफोन 5,600mAh की बैटरी और Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस होगा। Vivo X200 सीरीज में एडवांस टेक्नोलॉजी होगी, जिसमें एक कस्टम-डिजाइन सेंसर और इमेजिंग चिप, एक हाई कैपेसिटी वाला बैटरी सिस्टम और ब्लू क्रिस्टल टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एक टॉप टियर चिपसेट शामिल है। 
Advertisement

वीवो एक्स200 सीरीज एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ओरिजिन ओएस 5 पर काम करेगी। जिंगडोंग ने कहा कि ओरिजिन ओएस के नए वर्जन में एआई कैपेसिटी का ज्यादा बेहतर लोकल प्रोसेसिंग, एडवांस नेचुरल इंटरैक्शन एक्सपीरियंस और इंटेंट रिकॉग्निशन पर बेस्ड पर्सनलाइज सर्विस रिकमेंडेशन शामिल है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X200 सीरीज को अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में पेश किया जाएगा। लाइनअप में Vivo X200, X200+ और X200 Pro शामिल होने की उम्मीद है, सभी में Dimensity 9400 प्रोसेसर होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.