Vivo X200 FE ने भारत में दी 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 9300+ के साथ दस्तक, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने आज यानी कि 14 जुलाई को भारतीय बाजार में Vivo X200 FE लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2025 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 FE में 6.31 इंच की POLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X200 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर है।
  • Vivo X200 FE में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo X200 FE में 6.31 इंच की POLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज यानी कि 14 जुलाई को भारतीय बाजार में Vivo X200 FE लॉन्च कर दिया है। X200 FE में 6.31 इंच की POLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए Vivo X200 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 


Vivo X200 FE Price


Advertisement
Vivo X200 FE के 12GB +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। वहीं 16GB +512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की बुकिंग आज से शुरू हो गई है जबकि बिक्री 23 जुलाई से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन ल्यूक्स ग्रे, फ्रस्ट ब्लू और अंबर येल्लो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Vivo X200 FE Specifications


Vivo X200 FE में 6.31 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2640x1216 रेजोल्यूशन, 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। X200 FE ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर से लैस है। यह फोन 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0, जीपीएस और ओटीजी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.76 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के लिए X200 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप 3x ऑप्टिकल जूम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग है।
Advertisement

Vivo X200 FE की डिस्प्ले कैसी है?

Vivo X200 FE में 6.31 इंच की POLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है।

Vivo X200 FE में कैसा प्रोसेसर है?

Vivo X200 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo X200 FE का कैमरा कैसा है?

Vivo X200 FE के रियर में ड्यूल 50 मेगापिक्सल ZEISS ब्रांडेड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

Vivo X200 FE की बैटरी कैसी है?

Vivo X200 FE में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.