Vivo X20 और X20 Plus के स्पेसिफिकेशन लीक, बेज़ल-लेस डिज़ाइन होने का खुलासा

2017 में लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियों ने बेज़ल-लेस डिज़ाइन को अपनाया है। और लीक तस्वीरों व जानकारी से पता चलता है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो अपने आने वाले एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन में एक नियर बेज़ल-लेस डिज़ाइन दे सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 सितंबर 2017 14:43 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एक्स20 को फीफा वर्ल़्ड कप 2022 के पोस्टर में देखा गया
  • एक्स20 और एक्स20 प्लस के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने की उम्मीद है
  • इस स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ है
2017 में लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियों ने बेज़ल-लेस डिज़ाइन को अपनाया है। और लीक तस्वीरों व जानकारी से पता चलता है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो अपने आने वाले एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन में एक नियर बेज़ल-लेस डिज़ाइन दे सकती है। इसके अलावा, लीक के मुताबिक स्मार्टफोन  में टॉलर-दैन-यूज़ुइल आस्पेक्ट रेशियो 16:9 स्क्रीन होगा।

वीवो एक्स20 स्मार्टफोन को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पोस्टर में देखा गया। और सबसे पहले इस जानकारी को एंड्रॉयड हेडलाइंस के द्वारा सार्वजनिक किया गया। ऐसा लगता है कि एलजी वी30 और गैलेक्सी एस8 की तरह इस हैंडसेट को भी एक नियर बेज़ल-लेस डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इन पोस्टर पर स्मार्टफोन के बारे में और ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई। अब चीन के एक पब्लिकेशन news.sina.com ने स्मार्टफोन के प्लस वेरिएंट के अलावा कई दूसरी जानकारियों का खुलासा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस में क्रमशः एक 5.2 इंच और 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में एक 3500 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वीवो एक्स20 में एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है, जिसे वीवो ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शंघाई 2017 में प्रदर्शित किया गया था। हालांकि, स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो इस बात पर निर्भर करता है कि नई टेक्नोलॉजी कैसी होती है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo mobile, Vivo smartphone, Vivo X20, Vivo X20 Plus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  4. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  8. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.