Vivo X100 सीरीज होगी OriginOS 4 से लैस, Vivo Watch 3 के साथ 13 नवंबर को देगी दस्तक

Vivo X100 सीरीज में Dimensity 9300 दिया जाएगा, जो कि 6 नवंबर को होने वाले मीडियाटेक के लॉन्च इवेंट में पेश होने की उम्मीद है।

Vivo X100 सीरीज होगी OriginOS 4 से लैस, Vivo Watch 3 के साथ 13 नवंबर को देगी दस्तक

Photo Credit: Vivo

Vivo X100

ख़ास बातें
  • वीवो एक्स100 सीरीज में Dimensity 9300 दिया जाएगा।
  • Vivo X100 सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड नए ओरिजिनओएस 4 के साथ प्रीलोडेड आएगी
  • Vivo X100 Pro+ में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप होगी।
विज्ञापन
Vivo ने आखिरकार Vivo X100 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। ब्रांड ने पोस्टर जारी कर बताया कि फोटोग्राफी-फोक्सड फ्लैगशिप Vivo X100 और X100 Pro को 13 नवंबर को शाम 7 बजे चीन में पेश किया जाएगा। Vivo X100 सीरीज के साथ Vivo Watch 3 को भी पेश किया जाएगा। यहां हम आपको Vivo X100 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X100 सीरीज, Vivo Watch 3 लॉन्च तारीख


वीवो एक्स100 सीरीज में Dimensity 9300 दिया जाएगा, जो कि 6 नवंबर को होने वाले मीडियाटेक के लॉन्च इवेंट में पेश होने की उम्मीद है। X100 का मॉडल नंबर V2309A है, जिसे हाल ही में 2,249,858 स्कोर के साथ AnTuTu पर बेंचमार्क देखा गया था। X100 और X100 प्रो LPDDRT5 RAM वाले पहले स्मार्टफोन होंगे, जो LPDDR5x RAM की तुलना में 13 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान कर सकती है।

यह स्कोर आगामी Snapdragon 8 Gen 3 बेस्ड फ्लैगशिप, जैसे कि Realme GT 5 Pro, OnePlus 12 और Xiaomi 14 से ज्यादा है, जिन्हें AnTuTu पर 2,229,696, 2,110,808 और 1,992,387 स्कोर के साथ देखा गया था। X100 Pro+ में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप होगी जो कि 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Vivo X100 सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड नए ओरिजिनओएस 4 के साथ प्रीलोडेड आएगी। फोटो में Vivo X100 के रियर डिजाइन का खुलासा हुआ है। X100 सीरीज में Zeiss सर्टिफाइड वेरियो-एपीओ-सोन्नार लेंस भी मिलेगा, जिसे पेरिस्कोप टेलीफोटो फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। लाइनअप की शुरुआती कीमत Xiaomi 14 सीरीज के समान 3,999 युआन (लगभग 45,490 रुपये) होने की संभावना है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »