Vivo X100 फोन होगा 16GB RAM, Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo X100 में Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 16GB LPDDR5T RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।

Vivo X100 फोन होगा 16GB RAM, Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Weibo/Fixed Focus Digital

Vivo X100 सीरीज में 3 मॉडल X100, X100 Pro और X100 Pro+ शामिल होंगे।

ख़ास बातें
  • Vivo X100 के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 3999 yuan (लगभग 45,500 रुपये) है।
  • Vivo X100 में 16GB LPDDR5T RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।
  • Vivo X100 में Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Vivo जल्द ही अपनी नई Vivo X100 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आगामी लाइनअप में दो नए फोन Vivo X100 और X100 Pro शामिल होने की उम्मीद है। वहीं X100 Pro+ 2024 की शुरुआत में आएगा। अब चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Jingdong मॉल (JD.com) पर एक लिस्टिंग से Vivo X100 की कीमत का पता चला है। यहां हम आपको Vivo X100 की अनुमानित कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X100 की कीमत और उपलब्धता


लिस्टिंग के अनुसार, Vivo X100 के 12GB RAM + 256GB ROM वेरिएंट की कीमत 3999 yuan (लगभग 45,500 रुपये) है। Vivo X100 सीरीज की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Vivo द्वारा नवंबर में स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है।


Vivo X100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo X100 में Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जाएगा। हाल ही में AnTuTu बेंचमार्क लिस्टिंग में सुझाव दिया गया था कि फोन में 16GB LPDDR5T RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 14 पर बेस्ड Vivo के Funtouch OS 14 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X100 में पेरीस्कोप टेलीफोटो फोटोग्राफी के लिए Vario-APO-Sonnar Zeiss के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कलर ऑप्शन के मामले में नया स्मार्टफोन Orange, White और Blue में मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »