• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X100 Ultra देगा 2024 की दूसरी तिमाही में दस्तक, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Vivo X100 Ultra देगा 2024 की दूसरी तिमाही में दस्तक, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Vivo X Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 और Vivo X Fold 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा।

Vivo X100 Ultra देगा 2024 की दूसरी तिमाही में दस्तक, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 2 में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo X100 Ultra में में सैमसंग E7 AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo X Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोससेर दिया जाएगा।
  • Vivo Pad 3 में Dimensity 9300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Vivo इस साल की पहली छमाही में कुछ नए डिवाइस लॉन्च करेगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हालिया लीक से आगामी स्मार्टफोन जैसे कि Vivo X Fold 3 सीरीज और Vivo X100 Ultra की लॉन्च टाइमफ्रेम का खुलासा किया है। यहां हम आपको Vivo के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की हाल ही में आई वीबो पोस्ट से पता चला है कि Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन और टैबलेट मार्च में दस्तक होगा। ऐसा लगता है कि Vivo X Fold 3 सीरीज और Vivo Pad 3 के बारे में बात हुई है।


Vivo X Fold 3 सीरीज


रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 और Vivo X Fold 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। X Fold 3 एक किफायती फोल्डेबल फोन के तौर पर आ सकता है, वहीं X Fold 3 Pro में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वायरलेस चार्जिंग और 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जैसी एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलने की संभावना है।


Vivo Pad 3


Vivo Pad 3 में Dimensity 9300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि टैबलेट में 13 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका 3K रेजॉल्यूशन होगा। यह टैबलेट 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।


Vivo X100 Ultra के स्पेसिफिकेशंस


लीक से पता चला है कि Vivo X100 Ultra बाजार में Vivo X Fold 3 सीरीज और Pad 3 के बाद लॉन्च होगा। इससे यह पता चलता है कि यह साल की दूसरी तिमाही में एंट्री करेगा। इसलिए, ऐसा लग रहा है कि Vivo X100 Ultra की घोषणा अप्रैल या मई में होगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में सैमसंग E7 AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप होगा। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »