Vivo X100 होगा Vivo का दमदार कैमरा फोन! डिटेल्स लीक

Vivo X100 सीरीज में तीन मॉडल बताए जा रहे हैं जिसमें X100, X100 Pro और X100 Pro+ शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 सितंबर 2023 11:32 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा पेरिस्कोप लेंस हो सकता है
  • फोन में 100mm का पेरिस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है
  • इसमें f/2.5 अपर्चर दिया जा सकता है

Vivo X100 सीरीज में तीन मॉडल बताए जा रहे हैं जिसमें X100, X100 Pro और X100 Pro+ शामिल होंगे।

Photo Credit: Weibo/Fixed Focus Digital

स्मार्टफोन में कैमरा एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। अधिकतर यूजर्स कैमरा के आधार पर भी स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं। अब Vivo भी एक और कैमरा सेंट्रिक फोन लॉन्च करने की तैयारी में बताई जा रही है। कहा गया है कि कंपनी अपना नया कथित फोन Vivo X100 पेश करने की तैयारी में है। स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है और यह धांसू कैमरा फीचर्स के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में अभी तक क्या जानकारी सामने आई है। 
 
Vivo X100 कंपनी की ओर से अगला स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है। यह दमदार कैमरा के साथ आ सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने इसे लीक किया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा पेरिस्कोप मॉड्यूल में देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर की ओर से खुलासा करते हुए कहा गया है कि फोन में 100mm का पेरिस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है। इसमें f/2.5 अपर्चर दिया जा सकता है। इसके बारे में कहा गया है कि लो लाइट में भी यह अच्छे रिजल्ट्स दे सकेगा। 
Advertisement

इसके अलावा फोन के कैमरा के मेन लेंस यानि कि रियर के 64 मेगापिक्सल सेंसर के बारे में बताया है कि यह OmniVision OV64B होगा जिसमें 1/2 इंच का सेंसर 0.7µm पिक्सल के साथ और 4-in-1 बाइनिंग के साथ आ सकता है। कथित तौर पर कंपनी Zeiss के साथ भागीदारी में आ रही है। जिसके तहत यह अपने स्मार्टफोन में Vario-Appo-Sonnar लेंस इस्तेमाल करेगी। इस फोन के प्राइमरी कैमरा के बारे में टिप्स्टर ने कहा है कि यह सोनी का कस्टमाइज्ड सेंसर हो सकता है। उदाहरण के तौर पर 53 मेगापिक्सल का 1/1.43 इंच सेंसर के जैसा। 

Vivo X100 सीरीज में तीन मॉडल बताए जा रहे हैं जिसमें X100, X100 Pro और X100 Pro+ शामिल होंगे। X100 और X100 Pro को कंपनी इसी साल नवंबर तक मार्केट में उतार सकती है, ऐसा कहा गया है। जबकि X100 Pro+ को लाइनअप के टॉप वेरिएंट के रूप में अगले साल की शुरुआत में मार्केट में उतार सकती है। कंपनी की ओर से इस फोन को लेकर अभी तक अधिकारिक रूप से कोई जानकारी बाहर नहीं की गई है, लेकिन लीक्स का सिलसिला जारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.