Vivo X200 Ultra कैमरा फीचर्स का खुलासा एक ऑनलाइन लीक में हो गया है। Vivo X200 Ultra कंपनी का फ्लैगशिप फोन होने वाला है जो रियर में ट्रिपल कैमरा के साथ आएगा जिसमें 50MP मेन शूटर होगा। मेन कैमरा में बड़ा अपर्चर आने की बात कही गई है। साथ में सेकंडरी लेंस के तौर पर 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरे सेंसर के तौर पर 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस इसमें मिलेगा।
Xiaomi 15 सीरीज स्मार्टफोन्स पर कुछ वक्त से काम किया जा रहा है। रिपोर्टों में दावा है कि Xiaomi 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा हो सकता है, जो एक सैमसंग सेंसर होगा। यही पेरिस्कोप कैमरा इस साल आए Vivo X100 Ultra में भी दिया गया था। फोन को साल 2025 की पहली तिमाही में लाया जा सकता है।
फोन के 64 मेगापिक्सल सेंसर के बारे में बताया है कि यह OmniVision OV64B होगा जिसमें 1/2 इंच का सेंसर 0.7µm पिक्सल के साथ और 4-in-1 बाइनिंग के साथ आ सकता है।