Vivo X100 सीरीज में होगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा!

फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

Vivo X100 सीरीज में होगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा!

Photo Credit: Weibo/Fixed Focus Digital

Vivo X100 सीरीज में तीन मॉडल बताए जा रहे हैं जिसमें X100, X100 Pro और X100 Pro+ शामिल होंगे।

ख़ास बातें
  • फोन में 5400mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की संभावना
  • फोन में IP68 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है।
  • यह पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी जो कि LPDDR5T रैम के साथ आएगी।
विज्ञापन
Vivo जल्द ही नई स्मार्टफोन सीरीज Vivo X100 पेश कर सकती है। इसमें मीडियाटेक का Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। सीरीज में कंपनी X100, X100 Pro, और X100 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी यह सीरीज चीन में ही लॉन्च की जाएगी, ऐसी खबर है। इसी सीरीज के स्मार्टफोन X100 Pro+ में Snapdragon 8 Gen 3 आने की बात सामने आई है। इसके अलावा यह सीरीज रैम के मामले में भी नए अपग्रेड के साथ आएगी, ऐसा कहा गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Vivo X100 सीरीज पिछले कई हफ्तों से चर्चा में है। अब इस सीरीज का लॉन्च नजदीक बताया जा रहा है। यह अगले महीने यानी कि नवंबर में लॉन्च हो सकती है। टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने सीरीज के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि Vivo X100 में एक मॉडल Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आएगा जिसे Vivo X100 Pro+ बताया गया है। टिप्स्टर ने कंपनी द्वारा जारी किया गया एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 की घोषणा की है। हालांकि यह किस फोन में आएगा, इसका खुलासा नहीं किया है। 

Vivo X100 सीरीज एक और मायने में भी खास होने वाली है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में पहली बार LPDDR5T रैम इस्तेमाल होगी। यानी यह पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी जो कि LPDDR5T रैम के साथ आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि Vivo X100 Pro+ को नवंबर की बजाए जनवरी 2024 में लॉन्च किया जाएगा। फोन के स्पेसिफिकेशंस पिछले काफी समय से अफवाहों में हैं। 
 

Vivo X100 Pro+ specifications (rumoured)

वीवो एक्स100 प्रो प्लस के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 14 आधारित OriginOS 4 पर रन करेगा। फोन में 16 जीबी या 24 जीबी तक रैम हो सकती है। वहीं स्टोरेज के लिए यह 1TB तक सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन में 5400mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।  इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस बताया जा रहा है। फोन में IP68 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »