Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन

Vivo X Fold 6 की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जून 2026 17:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट होगा
  • Vivo X Fold 6 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 26 जून को चीन में पेश किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

Photo Credit: Vivo

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo X Fold 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 26 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। Vivo X Fold 6 के लिए नए Blue Hole कलर का विकल्प मिलेगा। यह कलर गहरे समुद्र में ब्लू सिंकहोल्स पर बेस्ड है। इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ मेटल फ्रेम फ्लैट वर्टिकल ऐजेज के साथ है। 

Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट स्टैंडर्ड MediaTek Dimensity 9500 से अलग बताया गया है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए इस मोबाइल प्लेटफॉर्म को डिवेलप करने पर Vivo और MediaTek ने लगभग दो वर्षों तक कोलेब्रेशन किया है। नए चिपसेट के NPU परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी होने का दावा किया गया है। Vivo X Fold 6 को अपग्रेडेड Atomic Workbench के साथ लाया जाएगा, जिससे सिंगल स्क्रीन पर कई ऐप्स को ओपन करने की सुविधा मिलेगी। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर चलेगा। इसमें AI से जुड़े कुछ टूल्स भी मिलेंगे। 

इस स्मार्टफोन में Samsung M14 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल के साथ 8.02 इंच फोल्डेबल स्क्रीन 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्वायर रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Vivo X Fold 6 में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। हाल ही में चीन के 3C प्लेटफॉर्म पर Vivo X Fold 6 की डुअल-सेल बैटरी (2,807 mAh + 3,863 mAh) के साथ लिस्टिंग हुई थी। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 6,900 mAh की हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला रैंक है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.