Vivo X Fold 3 Pro फोन का नया कलर वेरिएंट भारत में 16GB रैम, 5700mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने इसमें कार्बन फाइबर का हिंज दिया है। फोन में Vivo की V3 इमेजिंग चिप भी इस्तेमाल हुई है। 

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 11:33 IST
ख़ास बातें
  • फोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस है।
  • फोन 5,700mAh बैटरी, IPX8 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ है।
  • सेल 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

Vivo X Fold 3 Pro फोन को कंपनी ने खूबसूरत Lunar White कलर में पेश किया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 3 Pro का भारत में नया कलर वेरिएंट आ गया है। फोन को कंपनी ने खूबसूरत Lunar White कलर में पेश किया है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस है। इसमें Zeiss ब्रांडेड कैमरा है। 8.03 का AMOLED पैनल भीतर की तरफ इसमें मिल जाता है। फोन 5,700mAh बैटरी, IPX8 रेटिंग जैसे फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं  इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Vivo X Fold 3 Pro Lunar White Price in India
Advertisement
Vivo X Fold 3 Pro Lunar White एडिशन को कंपनी ने भारत में Rs. 1,59,999 में लॉन्च किया है जिसमें इसका 16GB RAM + 512GB वेरिएंट आता है। हालांकि इससे पहले कंपनी ने फोन Celestial Black कलर में लॉन्च किया था, जो अभी भी उपलब्ध रहेगा। लेकिन अब यूजर्स के पास फोन को दो कलर में खरीदने का ऑप्शन होगा।   

Vivo X Fold 3 Pro Lunar White को Vivo India वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और अन्य पार्टनर स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। सेल 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। कंपनी इसके साथ Rs. 6,666 प्रति महीना नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है। वहीं, HDFC Bank, SBI Bank, DBS Bank, और IDFC First Bank कार्ड के माध्यम से इंस्टेंट 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
Advertisement

Vivo X Fold 3 Pro Lunar White Specifications
Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच E7 AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2K रिजॉल्यूशन, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन सपोर्ट और HDR10 सपोर्ट है। इसमें 6.53 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। 
Advertisement

Vivo X Fold 3 Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने इसमें कार्बन फाइबर का हिंज दिया है। फोन में Vivo की V3 इमेजिंग चिप भी इस्तेमाल हुई है। 

Vivo X Fold 3 Pro में Zeiss सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Vivo फोन में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC, A-GPS, OTG और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। Vivo के इस फोन में 5,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IPX8 rated design
  • Plenty of raw performance
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Quality telephoto camera
  • Speedy wired and wireless charging
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Spammy notifications
  • Ultrawide camera is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.