वीवो वी7+, वीवो वी5एस और वीवो वाई5 प्लस समेत कई वीवो स्मार्टफोन पर ऑफर

अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर विंटर कार्निवल सेल के तहत वीवो ब्रांड के Vivo V7+, Vivo V5s, Vivo V5 Plus, Vivo Y69, Vivo Y66, Vivo Y53 और Vivo Y55s स्मार्टफोन ऑफर में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 15 नवंबर 2017 16:13 IST
ख़ास बातें
  • वीवो के स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है
  • अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर विंटर कार्निवल सेल हो रही है
  • वीवो विंटर कार्निवल का आगाज़ बुधवार को हुआ और यह सेल शुक्रवार तक चलेगी
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो के स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर विंटर कार्निवल सेल के तहत वीवो ब्रांड के Vivo V7+, Vivo V5s, Vivo V5 Plus, Vivo Y69, Vivo Y66, Vivo Y53 और Vivo Y55s स्मार्टफोन ऑफर में उपलब्ध हैं। वीवो विंटर कार्निवल का आगाज़ बुधवार को हुआ और यह सेल शुक्रवार तक चलेगी।

वीवो के विंटर कार्निवल सेल के तहत, अमेज़न इंडिया वीवो के हैंडसेट खरीदने के लिए पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये तक की छूट दे रही है। अन्य ऑफर की बात करें तो अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। एक्सचेंज के साथ फोन खरीदने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है। वीवो के प्रोडक्ट खरीदने पर बुकमायशो की ओर से सिनेमा के दो टिकट भी मिलेंगे। कंपनी वीवो वी7+ के साथ 12 महीने के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है।

कंपनी ने हाल ही में वीवो वी7+ को नए एनर्जेटिक ब्लू रंग में उपलब्ध कराया था। Vivo V7+ की कीमत भारत में 21,990 रुपये है और यह अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।

वीवो वी5 प्लस की कीमत 19,990 रुपये है जबकि वीवो वी5एस को 17,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वीवो वाई69 को आप 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं और वीवो वाई66 को 13,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वीवो वाई53 हैंडसेट की कीमत 9,990 रुपये है और वीवो वाई55एस की 11,990 रुपये।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.