Vivo 'Waterdrop' फोन की तस्वीरें लीक, अनोखे डिज़ाइन का है दावा

Vivo ने जब बीते साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में Apex कंसेप्ट फोन को पेश किया तो यह एक तरह बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के ट्रेंड की शुरुआत थी। ऐसा लगता है कि इस साल भी कंपनी कुछ अनोखा करने वाली है।

Vivo 'Waterdrop' फोन की तस्वीरें लीक, अनोखे डिज़ाइन का है दावा
ख़ास बातें
  • इस फोन को "The Waterdrop" के नाम से बुलाया जा रहा है
  • संभव है कि यह फोन बिल्कुल ही एज टू एज डिजाइन के साथ आए
  • हो सकता है कि इस डिवाइस में कोई पावर या वॉल्यूम बटन भी ना हो
विज्ञापन
Vivo ने जब बीते साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में Apex कंसेप्ट फोन को पेश किया तो यह एक तरह बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के ट्रेंड की शुरुआत थी। ऐसा लगता है कि इस साल भी कंपनी कुछ अनोखा करने वाली है। एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Vivo इस साल एक अनोखा फोन लाएगी। ऐसा डिज़ाइन आज तक किसी फोन में देखने को नहीं मिला होगा। इस टिप्सटर का वादा है कि Vivo एक ऐसा फोन लॉन्च करेगी जो मोबाइल फोन के इतिहास में अपने किस्म का पहला फोन होगा। इस टिप्सटर ने डिवाइस के कुछ हिस्सों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Ice Universe नाम के एक टिप्सटर ने ट्विटर पर उस फोन का कुछ हिस्सा दिखाते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में किनारे का हिस्सा नज़र आ रहा है और दूसरे में बैकपैनल का कुछ हिस्सा। दोनों ही तस्वीरें कुछ ज्यादा खुलासा नहीं करती हैं, लेकिन टिप्सटर का कहना है कि कंपनी के अंदर इस फोन को "The Waterdrop" के नाम से बुलाया जा रहा है। संभव है कि यह फोन बिल्कुल ही एज टू एज डिजाइन के साथ आए। इसमें कोई बेज़ल, नॉच या फिजिकल बटन नहीं होगा। हो सकता है कि इस डिवाइस में कोई पावर या वॉल्यूम बटन भी ना हो।

शेयर की गई तस्वीरों से यह भी प्रतीत होता है कि बैक और फ्रंट किनारों का मिलन बेहद ही स्मूथ होगा। ना कोई मेटल फ्रेम और ना ही कोई एंटीना बैंड। स्मूथ फ्लोई किनारे गेस्चर इंट्रेक्शन और प्रेशर बेस्ड फीचर इंटीग्रेशन की ओर इशारा करते हैं।

टिप्सटर ने कहा है, "मैं गारंटी दे सकता हूं कि आपने इस तरह का फोन डिज़ाइन नहीं देखा होगा। यह मोबाइल के इतिहास में अपने किस्म का पहला फोन होगा।" उन्होंने आगे कहा कि यह फोन लोगों के अंदर पुराने स्मार्टफोन को लेकर बनी अवधारणा को भी बदल डालेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo waterdrop
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »