वीवी वी9 27 मार्च को भारत में हो सकता है लॉन्च, डुअल कैमरा सेटअप वाला है यह फोन

वीवो ने गुरुवार को नए डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन का टीज़र इनवाइट भेजा था। यह स्मार्टफोन संभवत: 27 मार्च को लॉन्च होगा। हाल में लीक हुई जानकारियों के मुताबिक इस फोन का नाम वीवो वी9 होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 9 मार्च 2018 11:00 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ने गुरुवार को नए डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन का टीज़र इनवाइट भेजा है
  • लीक हुई जानकारियों के मुताबिक लॉन्च होगा वीवो वी9
  • फ्रंट में संभवत: आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया जा सकता है

ट्विटर - वीवो मलेशिया

वीवो ने गुरुवार को नए डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन का टीज़र इनवाइट भेजा था। यह स्मार्टफोन संभवत: 27 मार्च को लॉन्च होगा। हाल में लीक हुई जानकारियों के मुताबिक इस फोन का नाम वीवो वी9 होगा। यह वीवो का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें फ्रंट में संभवत: आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया जा सकता है। साथ ही हैंडसेट में बेज़लरहित डिज़ाइन होने की भी चर्चा तेज़ है। वीवो वी9 स्मार्टफोन के बारे में वीवो के मलेशियाई ट्विटर हैंडल से जानकारी लीक हुई है। साथ ही कंपनी के इंडोनेशियाई सोशल मीडिया हैंडल ने भी कुछ टीज़र जारी कर हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का इशारा दिया है। सभी टीज़र में फोन का पतला डिज़ाइन और फ्रंट में नॉच देखा गया है।

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर डाले गए वीवो वी9 के स्नैपशॉट एनज़ू.सीएन ने चीनी सोशल साइट वीबो पर साझा किए हैं। इनमें एक होर्डिंग और लाइव फोटो है। हैंडसेट के बैक में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिख रहा है। साथ ही पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिख रहा है। वीवो की ब्रांडिंग फोन के पिछले हिस्से पर देखी गई है।
 

इन जानकारियों के अलावा वीवो के मलेशियाई ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई टीज़र तस्वीर बुधवार और गुरुवार को साझा हुईं। इसमें दिख रहे स्पेसिफिकेशन को वीवो वी9 से जोड़कर देखा जा रहा है। पर्फेक्ट सेल्फी कैंपेन के साथ टीज़ किए गए एक वीडियो के मुताबिक हैंडसेट में नॉच की पुष्टि हुई है।

 

 

हैंडसेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की सटीक जानकारी 27 मार्च को फोन के लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी। सप्ताह की शुरुआत में वीवो ने एपेक्स स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था, जिसमें 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। साथ ही हैंडसेट में घूमने वाला सेल्फी कैमरा भी है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होकर आया है। इसमें 5.99 इंच का ओलेड डिस्प्ले है और फोन की आधी स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। साल 2018 के बीच फोन का बहुतायात में निर्माण शुरू हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Mobiles, Vivo, Vivo V9, Vivo V9 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.