Vivo Carnival Sale: Vivo V9 Pro, Vivo Nex और Vivo V11 Pro पर मिल रही है छूट

Amazon India पर आज से Vivo Carnival सेल शुरू हो गई है। तीनों दिनों तक चलने वाली इस सेल में चुनिंदा वीवो स्मार्टफोन पर शानदारी डील्स मिलेंगी।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 2 जनवरी 2019 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर Vivo Carnival Sale 4 जनवरी 2019 तक चलेगी
  • वीवो के चुनिंदा स्मार्टफोन पर मिल रहा है एक्सचेंज डिस्काउंट
  • एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर मिल रही है छूट

Vivo Carnival Sale: Vivo V9 Pro, Vivo Nex और Vivo V11 Pro पर मिल रही है छूट

Amazon India पर आज यानी 2 जनवरी 2019 से Vivo Carnival सेल शुरू हो गई है। वीवो कार्निवल सेल 4 जनवरी 2019 तक चलेगी, तीनों दिनों तक चलने वाली Vivo Carnival सेल में चुनिंदा वीवो स्मार्टफोन पर शानदारी डील्स मिलेंगी। Amazon India ने एचडीएफसी बैंक के साथ हाथ मिलाया है। सेल के दौरान डेबिट कार्ड ईएमआई पर 10 प्रतिशत तो वहीं क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। डिस्काउंट के अलावा Vivo ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी।

अमेजन इंडिया पर आयोजित Vivo Carnival Sale में Vivo V9 Pro (6 जीबी, 64 जीबी) 17,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये) में मिल रहा है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर वीवो वी9 प्रो पर 4,000 रुपये, Vivo V11 Pro और Vivo V11 पर 3,000 रुपये क छूट मिलेगी।
Advertisement

Amazon एक्सक्लूसिव Vivo Nex (8 जीबी, 128 जीबी) मॉडल की एमआरपी वैसे तो 47,990 रुपये है लेकिन अभी यह हैंडसेट आपको 39,990 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। वीवो नेक्स स्मार्टफोन खरीदने के लिए यदि आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 5,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। याद करा दें कि वीवो नेक्स में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। कंपनी ने इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है और फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

अमेजन पर वीवो स्मार्टफोन पर अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Vivo Y95, Vivo Y83 Pro, Vivo Y93 पर क्रमश: 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 2,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों को Vivo Carnival Sale में बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ बिल भुगतान के लिए पेमेंट के कई विकल्प मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Vivo Carnival, Vivo V9 Pro, Vivo V11 Pro, Vivo V11

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.