Vivo V9 Pro लॉन्च हुआ भारत में, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है इसमें

त्योहारी सीज़न शुरू होने के पहले Vivo India अपने ग्राहकों के लिए एक के बाद दूसरा स्मार्टफोन मार्केट में उतार रही है। कंपनी ने अब भारत में 6 जीबी रैम वाला Vivo V9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 सितंबर 2018 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V9 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • वीवो वी9 प्रो में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Vivo V9 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है

Vivo V9 Pro की कीमत है 19,990 रुपये

त्योहारी सीज़न शुरू होने के पहले Vivo India अपने ग्राहकों के लिए एक के बाद दूसरा स्मार्टफोन मार्केट में उतार रही है। कंपनी ने अब भारत में 6 जीबी रैम वाला Vivo V9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए Vivo V9 Pro स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, डिस्प्ले नॉच और डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। Vivo V9 की तरह यह स्मार्टफोन भी एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India पर मिलेगा। याद रहे कि वीवो वी9 को इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। इसके बाद Vivo V9 Youth को एक महीने बाद ही उतारा गया। देखा जाए तो वीवो वी9 प्रो स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के कारण बड़ा अपग्रेड लगता है। यह भी प्रतीत होता है कि कंपनी ने इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए Vivo V9 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को वीवो वी9 प्रो के नाम से भारत में उतारा है।
 

Vivo V9 Pro की भारत में कीमत

वीवो वी9 प्रो को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि, अमेज़न द ग्रेट इंडिय फेस्टिवल सेल के दौरान वीवो वी9 प्रो 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। को ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। यह मार्केट में अमेज़न इंडिया और वीवो ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। मार्केट में इस फोन की भिड़ंत Xiaomi Mi A2 और Nokia 7 Plus से होगी जो स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement
 

Vivo V9 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo V9 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले 2.0 है। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर एआईई प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। डिस्प्ले पैनल में स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वीवो वी9 प्रो में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें एआई सेल्फी लाइटिंग और एआई फेस ब्यूटी फीचर भी है।
Advertisement

Vivo V9 Pro में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। Vivo V9 Pro की बैटरी 3260 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • Fast face recognition
  • Bad
  • Average camera performance
  • Bloated UI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.