Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग

भारत में Vivo V80 को छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस स्मार्टफोन के लिए Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर्स के विकल्प होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 सितंबर 2026 13:23 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Vivo V80 को छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700V प्राइमरी कैमरा होगा
  • यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

Photo Credit: Vivo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Vivo V80 के डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले बैटरी जैसे प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Vivo V70 की यह जगह लेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि Vivo V80 के लिए स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स होंगे। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 RAM की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 63,000 रुपये, 8 GB + 256 GB का 70,000 रुपये और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का लगभग 80,000 रुपये हो सकता है। अगर यह प्राइसिंग सही होती है तो Vivo V70 की तुलना में यह प्राइसेज में काफी बढ़ोतरी होगी। Vivo V70 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 45,999 रुपये और 12 GB + 256 GB को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसके बाद से इन स्मार्टफोन्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी की गई है। 

भारत में Vivo V80 को छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर  एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस माइक्रोसाइट पर Vivo V80 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन के लिए Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर्स के विकल्प होंगे। 

Vivo V80 में 6.59 इंच 1.5K OLED स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन की Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700V प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा और वाइड-एंगल कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 4K सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग और 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। Vivo V80 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड कुछ इमेजिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 90 W FlashCharge के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Vivo ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी 39 घंटे से कुछ अधिक का वीडियो प्लेबैक और 14 घंटे तक का नेविगेशन उपलब्ध कराएगी। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.