भारत में Vivo V80 FE के रेड और ग्रीन कलर्स के ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें से रेड कलर देश के मार्केट के लिए एक्सक्लूसिव होगा। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में यह स्मार्टफोन Sparkling Gold और Chill Green कलर्स में लिस्टेड है
इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच डिस्प्ले हो सकता है
Photo Credit: Vivo
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Vivo V80 FE जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। Vivo V80 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
भारत में Vivo V80 FE के रेड और ग्रीन कलर्स के ऑप्शन हो सकते हैं। एक टिप्सटर का दावा है कि इनमें से रेड कलर देश के मार्केट के लिए एक्सक्लूसिव होगा। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में यह स्मार्टफोन Sparkling Gold और Chill Green कलर्स में लिस्टेड है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की Vivo V80 FE ने पुष्टि नहीं की है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर हाल ही में इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2624 के साथ लिस्ट हुआ है। इससे देश में इस स्मार्टफोन के लॉन्च का संकेत मिला है।
Vivo V80 FE की कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo V80 FE में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया जा सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का ZEISS ब्रांडेड प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। भारत में Vivo X500 सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Vivo Watch GT 2 को भी पेश किया जाएगा। Vivo X500 के लिए Ember Red और Titanium Black कलर्स के ऑप्शन मिलेंगे। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को Apex Orange और Eternal Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स और Vivo Watch GT 2 की बिक्री Vivo के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart के जरिए होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।