Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Vivo ने बताया है कि नए स्मार्टफोन को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Vivo V70 FE के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 18:08 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में पेश किया गया था
  • इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है
  • Vivo V70 FE को पिंक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

Photo Credit: Vivo

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Vivo V70 FE जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में पेश किया गया था। यह Vivo V70 सीरीज में शामिल है। इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Vivo ने बताया है कि नए स्मार्टफोन को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Vivo V70 FE के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। Vivo V70 FE को पिंक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Vivo V70 FE को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम हो सकता है। 

Advertisement

इंडोनेशिया में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस IDR 64,99,000 (लगभग 35,600 रुपये) 12 GB + 256 GB का IDR 71,99,000 (लगभग 39,400 रुपये) और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का IDR 73,99,900 (लगभग 40,300 रुपये) का है। Vivo V70 FE को Silver, Blue और Light Purple कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का Q10+ AMOLED (1,260 × 2,800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। 

Vivo V70 FE की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi Fi, Bluetooth, NFC और USB Type C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 9 0W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रत में हाल ही में  Vivo X300 FE को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.