Vivo V70, V70 Elite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

Vivo V70 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 49,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 फरवरी 2026 15:54 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स मे ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है
  • चुनिंदा बैेंकों के कार्ड्स पर इन स्मार्टफोन्स पर 10 % का डिस्काउंट है
  • Vivo V70 Elite में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

पिछले सप्ताह इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया था

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। भारत में Vivo V70 और Vivo V70 Elite की बिक्री शुरू हो गई है। इन स्मार्टफोन्स की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

Vivo V70 Elite, Vivo V70 का प्राइस

Advertisement

Vivo V70 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 49,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Lemon Yellow और Passion Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Vivo V70 Elite के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 51,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 56,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 61,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन के लिए Sand Beige, Passion Red और Sand Beige कलर्स के विकल्प हैं। 

इन स्मार्टफोन्स को HDFC Bank, Axis Bank और Kotak Bank के कार्ड्स से खरीदने पर कंपनी की ओर से 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 10 प्रतिशत का एक्सचेंज बोनस या 18 महीने की बिना इंटरेस्ट की EMI का विकल्प है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जा रही है। 

Vivo V70 Elite, Vivo V70 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

Advertisement

Vivo V70 Elite में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,750 × 1,260 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo V70 Elite की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। V70 Elite की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,750 × 1,260 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। Vivo V70 की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.