Vivo V7+ की बिक्री शुरू, इसमें है 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

वीवो ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपना वीवो वी7+ स्मार्टफोन लॉन्च किया। ख़ासतौर पर सेल्फी के शौकीनों के लिए बनाए गए Vivo V7+ को अब भारतीय बाज़ार में उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 सितंबर 2017 13:34 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी7+ भारत में पिछले महीने लॉन्च हुआ है
  • इस स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • फोन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है
वीवो ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपना वीवो वी7+ स्मार्टफोन लॉन्च किया। ख़ासतौर पर सेल्फी के शौकीनों के लिए बनाए गए Vivo V7+ को अब भारतीय बाज़ार में उपलब्ध करा दिया गया है। वीवो वी7+ ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक और अमेज़न पर कई ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। याद दिला दें कि आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो एफ/2.0 अपर्चर और सेल्फी सॉफ्ट लाइट से लैस है। इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। Vivo V7+ की कीमत भारत में 21,990 रुपये है। हैंडसेट को गोल्ड, मैट ब्लैक और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध है।


अमेज़न की बात करें तो एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक ऑफर है। नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर में खरीदने पर 2,000 की अतिरिक्त छूट, जियो ऑफर के तहत 10 जीबी अतिरिक्त डेटा प्रति माह, 499 रुपये चुकाकर खरीदने के छह महीने तक स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी और बुकमायशो के जरिए मूवी टिकट बुक करने पर 500 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने पर 20,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Vivo V7+ के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो सिम) वीवो वी7+ एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी (720x1440 पिक्सल) आईपीएस इनसेल डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
 

कैमरे की बात करें तो Vivo V7+ हैंडसेट 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला लेंस है और सेल्फी सॉफ्ट लाइट के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

वीवो वी7+ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 155.87x75.47x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें 3225 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large screen
  • Dedicated microSD slot
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Capable front camera
  • Bad
  • Only HD resolution
  • No fast charging
  • Plastic body
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3225 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.