Vivo V7+ आज भारत में होगा लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो गुरुवार को भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन वीवो वी7+ लॉन्च करेगी। कंपनी लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी जो 12.45 मिनट पर शुरू होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 सितंबर 2017 09:39 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी जो 12.45 मिनट पर शुरू होगा
  • वीवो वी7+ एक सेल्फी स्मार्टफोन है
  • वीवो इंडिया ने हाल ही में देश में वीवो वी5एस सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च किया
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो गुरुवार को भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन वीवो वी7+ लॉन्च करेगी। कंपनी लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी जो 12.45 मिनट पर शुरू होगा। लाइव स्ट्रीमिंग कई प्लेटफॉर्म जैसे कंपनी के यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर जैसे पेज पर देखी जा सकती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर भी लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

अभी वीवो वी7+ के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है। हम जानते हैं कि इस स्मार्टफोन को ख़ासतौर पर सेल्फी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके अलावा फोन के किनारे पर पतले बेज़ल होने की भी जानकारी है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न, दोनों पर ही लाइव स्ट्रीमिंग होने के चलते उम्मीद है कि फोन किसी एक साइट पर एक्सक्लूसिव नहीं होगा। लॉन्च इवेंट से जुड़ी ज़्यादा जानकारी  के लिए हमारे साथ बनें रहें।

वीवो इंडिया ने हाल ही में देश में वीवो वी5एस सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च किया था, और इसकी कीमत 18,990 रुपये है। वीवो वी5एस की सबसे अहम ख़ासियत है इसका फ्रंट कैमरा। फोन में मूनलाइट ग्लो, अपर्चर एफ/2.0 और फेस ब्यूटी 6.0 ऐप के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर पर, इस स्मार्टफोन में पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला वीवो वी5ए  एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फनटच ओएस 3.0 ओएस पर चलता है। इस फोन के होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में एक 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और 267पीपीआई पिक्सल डेनसिटी से लैस है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें तो, वीवो वी5एस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जजिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। वीवो वी5एस में एक 3000 एमएएच की बैटरी है जिसका वज़न 154 ग्राम और डाइमेंशन 153.8x75.5x7.55 है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.