Vivo V7 नए अवतार में आया, इसमें है 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

वीवो ने भारत में अपने सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वीवो वी7 का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। वीवो वी7 का नया एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2017 13:36 IST
वीवो ने भारत में अपने सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वीवो वी7 का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। वीवो वी7 का नया एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने लॉन्च के समय वी7 को मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया था। वीवो ने पिछले महीने ही भारत में अपना नया सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वीवो वी7 लॉन्च किया। कंपनी ने पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी कर नए वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी।


ख़ास बात है कि कंपनी ने Vivo V7 के नए एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट को मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट की कीमत में ही पेश किया है। भारत में वी7 के नए कलर वेरिएंट को 18,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट से फोन लेने पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। कंपनी, एक साल के लिए स्क्रीन रीप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। बात करें अमेज़न इंडिया की तो यहां से फोन खरीदने पर 17,091 रुपये की छूट मिल रही है।

वीवो वी7 की ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले। इसके अलावा स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement
 
Vivo V7 के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वीवो वी7 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। संभव है कि वीवो ने इस फोन में भी वी7+ की तरह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हो। इसकी पुष्टि सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में हो पाएगी। Vivo V7 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा जो मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट से लैस है। इसका अपर्चर भी एफ/2.0 है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

वीवो वी7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और वर्चुअल जायरोस्कोप भी इस फोन का हिस्सा है। बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.3x72.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and lightweight
  • Dedicated microSD slot
  • Good front camera
  • Good battery life
  • Bad
  • No continuous AF for video
  • Low resolution display
  • Plastic body
  • UI feels dated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V7, Vivo V7 energetic Blue colour variant

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  3. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  4. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  8. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.