वीवो वी5एस सेल्फी स्मार्टफोन भारत में 27 अप्रैल को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2017 16:39 IST
ख़ास बातें
  • वीवो 27 अप्रैल को भारत में वी5एस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • वीवो वी5एस में सारे स्पेसिफिकेशन करीबप वी5 वाले होने की ख़बरें हैं
  • इस फोन को मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
वीवो भारत में अपनी वी5 सीरीज़ का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। पिछले साल वीवो वी5 लॉन्च करने के बाद, कंपनी ने इस साल वी5 प्लस लॉन्च किया था। और अब कंपनी द्वारा भेजे गए एक इनवाइट से खुलासा होता है कि 27 अप्रैल को वीवो वी5एस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा। पिछले वेरिएंट की तरह ही, वीवो वी5एस को भी एक सेल्फी स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा।

वीवो वी5एस में लगभग सारे स्पेसिफिकेशन, फ़ीचर और डिज़ाइन वी5 वाले ही हैं। फोनराडार के मुताबिक, वीवो वी5स एक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले होगा जिसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास होगा। इस स्मार्टफोन में वी5 की तरह ही एमटी6750 चिपसेट और 4 जीबी रैम होने की ख़बरें हैं।

#PerfectSelfie के साथ लॉन्च हो रहे वीवो वी5एस की सबसे बड़ी ख़ासियत है फ्रंट कैमरा। इस फोन में सोनी आईएमएक्स376 सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जो कि अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। रियर की बात करें तो इस डिवाइस में पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 के साथ एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इस हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन का डाइमेंशन  153.8x75.5x7.55 मिलीमीटर और वज़न 154 ग्राम होगा। इस डुअल सिम स्माार्ठफोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।  

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वी5एस में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम पोर्ट और एक माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट जैसे फ़ीचर होंगे। इस फोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फनटच ओएस 2.6 पर चलने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो इस फोन को 18,990 रुपये में लॉन्च कर सकती है। इनवाइट के मुताबिक, वीवो वी5एस को मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है।

वीवो ने हाल ही में एक स्पेशल वीवो वी5 आईपीएस लिमिटेड एडिशन मैट ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। स्पेशल एडिशन के सारे स्पेसिफिकेशन रेगुलर वीवो वी5 प्लस जैसे ही हैं सिवाय रियर पैनल पर की गई खुदाई के।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  2. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  6. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  7. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  9. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.