Vivo V50 Pro जल्द होगा लॉन्च! गीकबेंच पर Dimensity 9300+ के साथ आया नजर

Vivo जल्द ही Vivo V50 Pro को बाजार में पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivo नए फोन Vivo V50 Pro पर काम कर रहा है।
  • V2504 मॉडल नंबर वाला एक Vivo फोन गीकबेंच पर नजर आया है।
  • Vivo V50 Pro में मीडियाटेक MT6989 प्रोसेसर होगा।

Vivo S20 Pro में 12GB RAM है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने पिछले महीने Vivo V50 को अलग-अलग रीजन में लॉन्च किया गया था, लेकिन कंपनी ने Vivo V50 Pro की घोषणा नहीं की है, जिससे पता चलता है कि इसे कुछ समय बाद लॉन्च किया जा सकता है। इस बीच पता चला है कि ब्रांड V50 सीरीज के दूसरे मॉडल जैसे V50 Lite, V50 Lite (4G) और V50 पर काम कर रहा है। अब एक नया Vivo फोन गीकबेंच पर सामने आया है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह V50 Pro हो सकता है।
 


Vivo V50 Pro आया गीकबेंच पर नजर


Advertisement
V2504 मॉडल नंबर वाला एक Vivo फोन गीकबेंच पर नजर आया है। मदरबोर्ड फील्ड में बताए गए टेक्स्ट से पता चला है कि यह मीडियाटेक MT6989 पर बेस्ड है। यह मॉडल नंबर डाइमेंसिटी 9300 या D9300+ चिपसेट से लिंक है। हालांकि, 3.40GHz की प्राइम कोर स्पीड यह कंफर्म करने के लिए उचितत है कि यह डाइमेंसिटी 9300 प्लस चिपसेट से लैस है। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि V2504 में 8GB रैम है और यह एंड्रॉइड 15 के साथ आएगा। गीकबेंच 6 के सिंगल-कोर टेस्ट में फोन ने 1178 प्वाइंट हासिल किए और मल्टी-कोर टेस्ट में इसने 4089 प्वाइंट हासिल किए। पहले लॉन्च किए गए Vivo V40 Pro और V30 Pro फोन Vivo S18 Pro और S19 Pro के ट्विक्ड वर्जन हैं जो खासतौर पर चीन में बेचे जाते हैं। इसलिए V50 Pro दिसंबर 2024 में पेश हुए डाइमेंसिटी 9300 प्लस पर बेस्ड S20 Pro का थोड़ा मोडिफाइड वर्जन हो सकता है।


Vivo S20 Pro Specifications


आपको बता दें कि Vivo S20 Pro में माइक्रो-कर्व्ड ऐज के साथ 6.67 इंच की AMOLED 1.5K डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस एसिस्टेड 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.