वीवो वी5, ओप्पो एफ1एस और जियोनी एस6एस में कौन सा फोन है आपके लिए?

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2016 19:01 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी5, ओप्पो एफ1एस और जियोनी एस6एस के बीच छिड़ा है ‘सेल्फी वॉर’
  • वीवो वी5 इन तीनों में सबसे महंगा फोन है
  • जियोनी एस6एस सबसे सस्ता फोन है
स्मार्टफोन बाज़ार में वीवो वी5, ओप्पो एफ1एस और जियोनी एस6एस के बीच ‘सेल्फी वॉर’ छिड़ गया है। इन सभी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की तुलना करने के बाद अब बारी है विजेता चुनने की। इन तीनों स्मार्टफोन का रिव्यू करने के बाद अब हम इन तीनों फोन को अलग-अलग स्पेसिफिकेशन और डिपार्टमेंट के तौर पर तुलना कर सकते हैं। और जानेंगे कि इनमें से कौन है एक परफेक्ट पैकेज।

वीवो वी5 (रिव्यू) मिड रेंज सेगमेंट में नया सेल्फी स्मार्टफोन है जो जियोनी एस6एस (रिव्यू) और ओप्पो एफ1एस (रिव्यू) को टक्कर देगा। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत 18,000 रुपये के करीब है। जानें, इनमें से आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए?
Advertisement

डिज़ाइन
डिज़ाइन का यूं तो कोई पैमाना नहीं होता और काफी हद तक यह निज़ी पसंद पर निर्भर करता है। लेकिन इन तीनों फोन को इस्तेमाल करने के बाद हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि ओप्पो एफ1एस सबसे बेहतर है। और इसके वज़न, डिज़ाइन व ख़ूबसूरती में संतुलन है। वीवो वी5 यहां दौड़ से बाहर है। हालांकि, यह दिखने में अच्छा लगता है लेकिन इसकी प्लास्टिक बॉडी बाकी दो फोन में दिए गए मेटल से तुलना के लायक नहीं है। जियोनी एस6 और ओप्पो एफ1एस मेटल बॉडी के बने हैं और इनका वज़न क्रमशः 166 ग्राम व 160 ग्राम है। हालांकि, ओप्पो एफ1एस 7.3 एमएम मोटाई के साथ सबसे पतला है और दोनों फोन की अपेक्षा सबसे ज्यादा पॉलिश्ड होने का एहसास देता है। इसके अलावा इसके घुमावदार किनारों के चलते यह जियोनी एस6एस की तुलना में इस्तेमाल करने में ज्यादा आसान है।
Advertisement

(जानें: वीवो वी5 बनाम जियोनी एस6एस बनाम ओप्पो एफ1एस)

विजेता- ओप्पो एफ1एस
Advertisement

डिस्प्ले

डिस्प्ले किसी भी स्मार्टफोन का अहम हिस्सा होता है। और इसमें जियोनी एस6एस आसानी से विजेता बनकर सामने आता है। फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन होने के कारण इस फोन ने एचडी स्क्रीन वाले ओप्पो एफ1एस और वीवो वी5 को मात दे दी। कलर रिप्रोडक्शन भी काफी अच्छा है। हमें सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन पर कुछ भी पढ़ने में दिक्कत नहीं हुई। तीनों ही फोन गोरिल्ला ग्लास सपोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे में आपको स्क्रीन पर किसी किस्म के स्क्रैच के लिए परेशान नहीं होना होगा। डिस्प्ले परफॉर्मेंस के मामले में ओप्पो एफ1एस दूसरे स्थान पर रहा। भले ही इसका रिज़ॉल्यूशन कम हो, लेकिन कलर रिप्रोडक्शन बेहद ही सटीक था। वीवो वी5 का डिस्प्ले बेहद ही विविध है। कई बार ज्यादा सेचुरेटेड रहा जो हर किसी को पसंद नहीं आएगा।
Advertisement

विजेता- जियोनी एस6एस
Advertisement


सॉफ्टवेयर
तीनों ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां एंड्रॉयड के अपने वर्ज़न को इस्तेमाल में लाती हैं। चौंकाने वाली बात है कि तीनों ही वर्ज़न किसी ना किसी तरह ऐप्पल के आईओएस की नकल करते हुए नज़र आते हैं। वीवो का फनटचओएस 2.6 एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित है जो अच्छी बात है। लेकिन इंटरफेस ज़रूरत से ज़्यादा जटिल है। ओप्पो का कलर ओएस 3.0 सबसे ज़्यादा पॉलिश्ड है लेकिन यह अब तक एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित है। हम इसके लिए जियोनी एस6एस को चुनेंगे जो एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है और अमिगो 3.2 ओएस में कई कस्टमाइज़ेशन विकल्प भी हैं। परेशानी सिर्फ एक है, इस वर्ज़न में आपके फोन पर पहले से कई ऐप इंस्टॉल होते हैं। अफसोस की बात यह है कि आप उन्हें हटा भी नहीं सकते।

परफॉर्मेंस
तीनों ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। तीनों के बेंचमार्क नतीजे भी लगभग एक जैसे हैं। जियोनी एस6एस मेंएमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है,जबकि ओप्पो एफ1एस और वीवो वी5 में एमटी6750 चिपसेट का। बेंचमार्क नतीजों पर गौर करें तो जियोनी एस6एस सबसे कमज़ोर साबित होता है, लेकिन अंतर बहुत ज़्यादा नहीं है। हालांकि, ग्राफिक्स टेस्ट में यह बहुत ज़्यादा पिछड़ जाता है।

वीवो वी5 और ओप्पो एफ1एस में हम वीवो के साथ जाएंगे, क्योंकि इसमें बाकी दो के 3 जीबी रैम की तुलना में 4 जीबी रैम है। शुरुआत में इसका अंतर नहीं दिखेगा, लेकिन एक साल बाद जब आपके फोन में ज़्यादा ऐप होंगे तो 4 जीबी रैम कारगर साबित होंगे। आम इस्तेमाल में भी फोन ने निराश नहीं किया। वैसे, आपको बता दें कि मार्केट में ओप्पो एफ1एस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 18,990 रुपये में मिलना शुरू हो गया है।

विजेता – वीवो वी5

बैटरी लाइफ

तीनों ही फोन की बैटरी आसानी से एक दिन तक चल गई। लेकिन जियोनी एस6एस ने बाकियों को बहुत हद तक पछाड़ दिया। इसमें बाकी दोनों फोन की तुलना में ज़्यादा बड़ी 3150 एमएएच की बैटरी है। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में यह 13 घंटे 10 मिनट तक चली। और यह करीब दो घंटे में शून्य से 100 फीसदी चार्ज भी हो गई। यह फायदा आपको वीवो वी5 और ओप्पो एफ1एस से नहीं मिलेगा।

विजेता – जियोनी एस6एस

कैमरा
कैमरा इन फोन का सबसे अहम हिस्सा है, ख़ासकर सेल्फी कैमरा। टेस्टिंग के दौरान हमने पाया कि ओप्पो एफ1एस में बाकियों के ज़्यादा बेहतर कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बेहद ही डिटेल वाली तस्वीरें लेता है। और यह कम रोशनी में भी निराश नहीं करता। एफ1एस की तुलना में ओप्पो एफ1एस का स्क्रीन फ्लैश फ़ीचर ज्यादा बेहतर है। ऐसा ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले से संभव हो पाया है, लेकिन यह अंधेरे के लिए पूरी तरह से कारगर नहीं है। इस परिस्थिति में वीवो वी5 का मूनलाइट ग्लो सबसे कारगर है।

हमने इस कैटेगरी में ओप्पो एफ1एस को इसके सक्षम रियर कैमरे के कारण चुना है। इस विभाग में जियोनी और वीवो के फोन पिछड़ जाते हैं। 13 मेगापिक्सल के सेंसर के बूते ओप्पो एफ1एस शार्प और डिटेल के साथ तस्वीरें लेता है। कम रोशनी में तस्वीरों में नॉयज़ है, लेकिन फोटो की क्वालिटी पर बहुत असर नहीं पड़ता।

विजेता-ओप्पो एफ1एस

हमारा फैसला
स्कोर पर नज़र डालें तो हम किसी एक फोन को विजेता नहीं बता सकते। वैसे, जियोनी एस6एस को 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह मार्केट में 14,800 रुपये में मिल जाएगा। 17990 रुपये वाला ओप्पो एफ1एस 16,400 रुपये में आपका हो जाएगा। हालांकि, वीवो वी5 की कीमत 17,980 रुपये बनी हुई है।

जियोनी एस6एस बैटरी, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले के मामले में बेहतर है। और यह सबसे सस्ता भी है। ऐसे में इसे खरीदने का फैसला सबसे सही होगा। अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा है और डिज़ाइन भी आपके लिए अहमियत रखती है, तो ओप्पो एफ1एस के बारे में विचार करें।

वीवो वी5 इन तीनों में सबसे महंगा फोन है। परफॉर्मेंस के मामले में यह बाकी दोनों से बेहतर है। हालांकि, बाकी डिपार्टमेंट में यह पिछड़ जाता है।

उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको शॉपिंग करने में दिक्कत नहीं होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Decent battery life
  • Good overall performance
  • Bad
  • No way to delete preinstalled apps
  • Front camera low-light performance could be better
  • Minor performance issues
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display and good aesthetics
  • Dedicated microSD tray
  • Good cameras and battery life
  • Decent all-round performance
  • Bad
  • Still using Android Lollipop
  • Slow charging times
  • Pricing could be more competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3075 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Front camera is good in daylight
  • Slim and light
  • Bad
  • Plastic body
  • Underwhelming rear camera
  • Hybrid SIM slot
  • Custom OS still feels cluttered
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.