वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017 09:52 IST
ख़ास बातें
  • नए लिमिटेड आईपीएल एडिशन में ओरिजिनल फोन जैसे ही स्पेसिफिकेशन हैं
  • फोन के रियर पैनल पर आईपीएल लोगो को गढ़ा गया है
  • यह फोन मैट ब्लैक कलर में आता है
वीवो ने बुधवार को होने वाले आईपीएल 2017 की ओपनिंग सेरेमनी और पहले मैच से ठीक से पहले, मंगलवार को वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च कर दिया। यह स्मार्टफोन 10 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर पर उपलब्ध होगा। कीमत के बारे में जानकारी तभी मिलेगी।

तो, वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन में रेगुलर वीवो वी5 प्लस (रिव्यू) की तुलना में क्या अलग है? नया एडिशन एक नए कलर वेरिएंट (मैट ब्लैक) के साथ आता है और इसके रियर पैनल पर एक आईपीएल लोगो को गढ़ा गया है।

वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन को जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 27,980 रुपये है। फरवरी में इस डिवाइस को ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेलर के पास उपलब्ध कराया गया था। डुअल सिम वाला यह सेल्फी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कंपनी के फनटच ओएस 3.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा।  फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। बता दें कि वीवो वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।

इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसकी बैटरी 3055 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फ़ीचर मौज़ूद हैं। डाइमेंशन 152.8x74.00x7.26 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम। वीवो वी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build, popular design
  • Good set of cameras
  • All-day battery life
  • Sharp and vivid display
  • Bad
  • No expandable storage
  • Lacks Wi-Fi ac, NFC or Type-C USB
  • Feels overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3055 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.