₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग

Vivo V40e में मी‍डियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है।

₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग

Photo Credit: Flipkart

Vivo V40e 5G पर इस वक्त जबरदस्त डील मिल रही है और यह सस्ते वीवो स्मार्टफोन के रूप में खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन की स्‍क्रीन गीले हाथों से चलाने पर भी रेस्‍पॉन्‍ड करती है।
  • Vivo V40e में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
  • फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
विज्ञापन

Vivo V40e 5G को Vivo ने आज से दो साल पहले सितंबर में ही लॉन्च किया था। यह अपने समय का पॉपुलर फोन रहा है जो अब काफी सस्ता हो गया है। एक तरफ जहां DRAM कीमतों में वृद्धि के चलते पुराने फोन भी महंगे मिल रहे हैं, यह उन चुनिंदा स्मार्टफोन्स में से है जो लॉन्च प्राइस से अभी भी काफी सस्ता खरीदा जा सकता है। फोन अपने लॉन्च प्राइस से 5 हजार सस्ता मिल रहा है और इसमें कई धांसू फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं Vivo V40e 5G फोन की बेस्ट प्राइस डील के बारे में विस्तार से। 

Vivo V40e 5G Discount Price Offer

Vivo V40e 5G सस्ते वीवो स्मार्टफोन के रूप में खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन को कंपनी ने दो साल पहले 28999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन वर्तमान में इसे Flipkart पर 24991 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर सीधे 4 हजार का डिस्काउंट है। लेकिन अगर आप छोटा सा बैंक ऑफर लगा देते हैं तो फोन की कीमत 1250 रुपये और कम हो जाती है। इसके लिए आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद कर एक्स्ट्रा छूट का लाभ ले सकते हैं। 

फोन को EMI पर खरीदने का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आप 3 महीने की किश्तों में इसे मात्र 8553 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ने EMI का जबरदस्त ऑफर दिया है। यानी फोन को इन सभी तरीकों से आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo V40e 5G Specifications

Vivo V40e में 6.77 इंच का फुल एचडी प्‍लस 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें वेट टच फीचर भी है। यानी फोन की स्‍क्रीन गीले हाथों से चलाने पर भी रेस्‍पॉन्‍ड करती है। Vivo V40e में मी‍डियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है। उसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक स्‍टोरेज है। 

Vivo V40e में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP सोनी IMX882 कैमरा है। कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। साथ में 8MP का अल्‍ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट में कैमरा 50MP का है जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। दावा है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। 

Vivo V40e में 5,500mAh की बैटरी है। जो कि 80W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। IP64 रेटिंग इस डिवाइस को मिली है, जो फोन को धूल और छींटों से बचा सकती है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस Vivo V40e का वजन 183 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »