Vivo अगले महीने करेगी ‘धमाका’! दमदार कैमरों के साथ V30 सीरीज की होगी लॉन्चिंग

Vivo V30 Series : Vivo V30 सीरीज में इसके आने का मतलब होगा कि कंपनी अब मिड-रेंज में भी यूजर्स को प्रीमियम फोटोग्रफी का एक्‍सपीरियंस देना चाहती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V30 series हो सकती है भारत में लॉन्‍च
  • अगले महीने सीरीज के लॉन्‍च होने की तैयारी
  • Vivo V30 के साथ ही प्रो मॉडल को लाया जाएगा

वीवो वी30 स्‍मार्टफोन को दिसंबर में चीनी बाजार में पेश किया गया था।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) भारत में अपनी नई सीरीज को जल्‍द लॉन्‍च कर सकता है। यह Vivo V30 सीरीज होगी, जिसके तहत कंपनी Vivo V30 और Vivo V30 Pro मॉडल्‍स को लेकर आ सकती है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सीरीज अगले महीने भारत में आएगी। Vivo V30 को कुछ ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जा चुका है, लेकिन V30 Pro के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि यह डिवाइस गीकबेंच लिस्टिंग में स्‍पॉट हुई है, जिससे पता चलता है कि फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से लैस किया जाएगा। 

MySmartPrice की रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo V30 सीरीज अगले महीने यानी मार्च में भारत में लॉन्‍च की जाएगी। यह भी दावा है कि इस सीरीज के कैमरों को ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया है। हालांकि यह टाइअप पहली बार नहीं है। कंपनी अपनी प्रीमियम X सीरीज के लिए भी ZEISS के सहयोग से कैमरों को तैयार कर चुकी है। 
Advertisement

Vivo V30 सीरीज में इसके आने का मतलब होगा कि कंपनी अब मिड-रेंज में भी यूजर्स को प्रीमियम फोटोग्रफी का एक्‍सपीरियंस देना चाहती है। इससे तस्‍वीरों में बेहतर शार्पनेस आएगी, कम डिस्‍टॉर्शन होगा और बोकेह इफेक्‍ट में भी इम्‍प्रूवमेंट दिखाई देगा। 

बात करें ग्‍लोबल मार्केट में लाए गए वीवो वी30 स्‍मार्टफोन की, तो उसे दिसंबर में चीनी बाजार में पेश किया गया था। फोन को Noble Black, Bloom White, Waving Aqua और Lush Green कलर में लाया गया था। Vivo V30 में 6.78 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 2800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। 12 जीबी तक रैम इसमें है। 
Advertisement

Vivo V30 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और Aura LED फ्लैश दिया गया है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50E सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.