Vivo V29 Lite: 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ Vivo V29 Lite जून में होगा लॉन्च!

Vivo के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में प्रोसेसर को 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2023 17:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Qualcomm का Snapdragon 695 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 के साथ आ सकता है।
  • इसमें 64MP का मेन कैमरा रियर में देखने को मिल सकता है।

कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Vivo V27 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था।

Photo Credit: Vivo

Vivo के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V29 Lite के बारे में लीक्स सामने आने लगे हैं। कंपनी इस सीरीज को पेश करने की तैयारी में दिख रही है। कहा जा रहा है कि जून में इसे लॉन्च किया जा सकता है। एक ताजा अपडेट में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन पता चले हैं। यहां पता चलता है कि इसमें आकर्षक स्पेक्स कंपनी दे सकती है। मसलन, Qualcomm Snapdragon चिपसेट इसमें हो सकता है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले भी बताया गया है। आइए जानते हैं संबंधित डिटेल्स। 

Vivo V29 Lite कंपनी का अगला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो Vivo V29 सीरीज का हिस्सा हो सकता है। इस फोन को लेकर एक टिप्स्टर ने स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने 91 मोबाइल्स के साथ मिलकर खुलासा किया है कि फोन में 6.78 इंच डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इसका रिजॉल्यूशन फुलएचडी प्लस बताया गया है। यह एक AMOLED पैनल होगा, ऐसा कहा गया है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 695 चिपसेट देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में Adreno GPU की पेअरिंग आने की बात कही गई है। 

Vivo के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में प्रोसेसर को 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। हालांकि स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी इसमें देखने को मिल सकता है। यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 के साथ आ सकता है। कैमरा की बात करें तो, इसमें 64MP का मेन कैमरा रियर में देखने को मिल सकता है। 

दरअसल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा बताया गया है। 64 मेगापिक्सल लेंस के साथ इसमें दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बताया गया है और तीसरा सेंसर भी 2 मेगापिक्सल का होगा जो कि डेप्थ शूटर बताया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, दो SIM, Wi-Fi, Bluetooth, और एक USB Type-C पोर्ट देखने को मिल सकता है। पावर के लिए डिवाइस में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Vivo V27 सीरीज को लॉन्च किया था। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  5. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
  2. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  3. Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ
  4. Meta मालिक Mark Zuckerberg ने X पर नए AI मॉडल को लेकर किया पोस्ट, Elon Musk ने ली चुटकी
  5. Sony IER-M50 इन इयर मॉनिटर लॉन्च, दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
  6. Free Netflix? चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर, ऐसे चेक करें आपनी एलिजिबिलिटी
  7. Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
  8. Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को सराहा
  9. अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
  10. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.