Vivo V29 5G देगा 8GB RAM, Snapdragon प्रोसेसर के साथ दस्तक, लॉन्च पहले यहां आया नजर

Vivo V29 5G में स्नैपड्रैगन 778जी प्लस चिपसेट दिया जाएगा। फोन 8GB RAM के साथ एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2023 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर Vivo V29 5G को विभिन्न बाजारों में लॉन्च करने वाली है।
  • Vivo V29 5G में Snapdragon 778G Plus चिपसेट दिया जाएगा।
  • Vivo V29 Pro 5G में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Vivo V29 Lite 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर Vivo V29 5G को विभिन्न बाजारों में लॉन्च करने वाली है। अब यह फोन Bluetooth SIG ऑथोरिटी के डाटाबेस पर नजर आया है, जहां इसके मॉडल नंबर का पता चला है। जैसा कि अब यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफाइड हो गया है तो ऐसा लग रहा है कि यह इस महीने के आखिर में या जुलाई के शुरुआती हफ्तों में लॉन्च होगा। आइए Vivo V29 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Vivo V29 5G का ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन इस बात को कंफर्म करता है कि इसका मॉडल नंबर V2250 है। इस फोन को कल गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया था, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग से पता चला है कि आगामी फोन में Snapdragon 778G Plus चिपसेट दिया जाएगा। फोन 8GB RAM के साथ एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। हालांकि, अन्य जानकारी का अभी पता नहीं चला है।

Vivo V29 Pro 5G जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसका मॉडल नंबर V2251 है। ब्रांड ने हाल ही में कंफर्म किया कि यह कर्व्ड ऐजेस के साथ 6.7 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। ऐसी संभावना है कि यह Dimensity 8200 पर काम कर सकता है। यह फोन 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा और OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया जाएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करेगा।

Vivo V29 सीरीज में Vivo V29 Lite 5G भी शामिल है जो कि पहले से ही चेक रिपब्लिक में उपलब्ध हो गया है। Vivo V29 Lite 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन Android 13 OS पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप के लिए Vivo V29 Lite 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

हां + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.