64MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Vivo V29 5G की होगी एंट्री!, लॉन्च से पहले यहां आया नजर

Vivo V29 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच OLED फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V29 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच OLED फुल HD+ डिस्प्ले होगी।
  • Vivo V29 में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Vivo V29 में 4,505mAh की बैटरी दी जाएगी।

Vivo V29 5G

Photo Credit: Vivo

Vivo V29 5G बाजार में जल्द दस्तक दे सकता है। हाल ही में यह स्मार्टफोन कथित तौर पर Google Play कंसोल पर नजर आया है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन की कुछ जानकारी के साथ-साथ रियर और फ्रंट डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। वीवो ने अभी तक अपने आगामी स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हाल ही में कथित स्मार्टफोन के टीजर वाला एक वीडियो Vivo Turkiye द्वारा शेयर किया गया था, लेकिन कंपनी द्वारा फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है। यहां हम आपको Vivo V29 5G के बारे में बता रहे हैं।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, कथित Vivo V29 5G मॉडल नंबर V2250 के साथ गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर नजर आया है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा होता है और कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। स्मार्टफोन लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में नजर आया है। इस फोन में कर्व्ड ऐजेस वाली डिस्प्ले है। इसमें एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है जिसमें रियर में दो सर्कुलर कैमरा कटआउट और एक एलईडी फ्लैश होगा। फ्रंट में एक सेंट्रल होल-पंच कटआउट होगा जिसमें एक सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

लिस्टिंग में Vivo V29 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का भी पता चला है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम से लैस होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा। लिस्टिंग से पता चला है कि यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट पर बेस्ड होगा।

Vivo V29 इससे पहले यूएस FCC वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2250 के साथ नजर आया था। लिस्टिंग में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,505mAh की बैटरी होने का खुलासा हुआ था। स्मार्टफोन में 5G, LTE, ब्लूटूथ और NFC कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिलेंगे।
Advertisement

अन्य लीक के अनुसार, Vivo V29 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच OLED फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस होगा।   
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.