• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V29, Vivo V29 Pro लेंगे 64MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री, स्पेसिफिकेशंस डिजाइन का हुआ खुलासा

Vivo V29, Vivo V29 Pro लेंगे 64MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री, स्पेसिफिकेशंस डिजाइन का हुआ खुलासा

Vivo V29 में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Vivo V29, Vivo V29 Pro लेंगे 64MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री, स्पेसिफिकेशंस डिजाइन का हुआ खुलासा

Photo Credit: Vivo

Vivo V29 में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Vivo V29 Pro में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी।
  • Vivo V29 में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी।
  • Vivo V29 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Vivo जल्द ही मार्केट में Vivo V29 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस महीने के आखिर तक या अगस्त की शुरुआत में इसे तुर्की में पेश किया जा सकता है। पिछले कुछ दिनों में Vivo तुर्की ने आगामी Vivo V29 सीरीज के कुछ टीजर जारी किए हैं। हाल ही में आए टीजर से Vivo V29 और Vivo V29 Pro के डिजाइन का पता चला है। आइए Vivo के आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं।


Vivo V29 के स्पेसिफिकेशंस


Vivo द्वारा जारी किए गए टीजर में Vivo V29 और Vivo V29 Pro के रियर डिजाइन का पता चला है। फोन में टॉप कैमरा रिंग में एक प्राइमरी सेंसर है और दूसरे कैमरा रिंग में एलईडी फ्लैश के साथ दो अन्य कैमरा हैं। यह Vivo V29 का डिजाइन होने की संभावना है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V29 में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और रियर में OIS-सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 778जी प्लस प्रोसेसर मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो यह 12 जीबी रैम और 256 जीबी बिल्ट-इन स्टोरेज से लैस होगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4505mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है।


Vivo V29 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Vivo V29 Pro में रिंग एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V29 Pro में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्लो होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन डाइमेंशिटी 8200 प्रोसेसर से लैस होगा। स्टोरेज के मामले में इसमें 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी मिल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ऑटोफोकस-सपोर्ट के साथ OIS वाला 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं रियर में OIS वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिल सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर काम कर सकता है। ऐसी संभावना है कि V29 Pro चीन के Vivo S17 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »