44MP सेल्फी कैमरा के साथ Vivo V23e 5G फोन 23 नवंबर को होगा लॉन्च

Vivo V23e 5G स्मार्टफोन 23 नवंबर को स्थानिय समयानुसार शाम 6.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V23e 5G में मौजूद होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वी23ई 5जी में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • 23 नवंबर को थाईलैंड में लॉन्च होगा फोन
Vivo V23e 5G स्मार्टफोन थाईलैंड में 23 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी द्वारा की गई है। कंपनी ने लॉन्चिंग का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर फोन की तस्वीर भी साझा की है, जिसके साथ फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी शामिल है। यह फोन 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ दस्तक देगा। आपको बता दें, इससे पहले कंपनी ने Vivo V23e स्मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्च किया था। हालांकि, नया फोन 5जी कनेक्टविटी के साथ-साथ कई अलग स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा।

Vivo Thailand ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Vivo V23e 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जानकारी सार्वजनिक की। यह स्मार्टफोन 23 नवंबर को स्थानिय समयानुसार शाम 6.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने एक के बाद एक तीन पोस्ट किए, जिसमें फोन के डिज़ाइन के साथ कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक की है। पोस्ट के अनुसार यह फोन 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ दस्तक देगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।
Advertisement

पोस्ट में सामने आई तस्वीरों से फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है, यह फोन दो कलर ब्लैक और ब्लू में दस्तक दे सकता है।

फोन में ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा।
Advertisement
 

Vivo V23e specifications

वीवो वी23ई के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन Android 11 आधारित FunTouch OS 12 पर काम करता है। इसमें 6.44-इंच full-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। स्टोरेज में माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी32ई फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,050एमएएच की है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और जीपीएस मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.87 x 74.28 x 7.36mm/ 7.41mm और वज़न 172 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.