50MP सेल्फी कैमरा और 64MP रियर कैमरा के साथ Vivo V23e फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Vivo V23e की कीमत VND 8,490,000 (लगभग 27,766 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, वो है Moonlight Shadow और Melody Dawn।

50MP सेल्फी कैमरा और 64MP रियर कैमरा के साथ Vivo V23e फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Moonlight Shadow और Melody Dawn कलर ऑप्शन में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Vivo V23e में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • वीवो वी23ई फोन वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Vivo V23e स्मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। यह Vivo V23 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला पहला फोन है, जिसके तहत Vivo V23e 5G, Vivo V23 और Vivo V23 Pro+ आदि फोन लॉन्च हो सकते हैं। जैसे कि नाम से समझ आता है यह फोन Vivo V21e स्मार्टफोन का सक्सेसर है, जो कि जून महीने में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मिलेगी।
 

Vivo V23e price

Vivo V23e की कीमत VND 8,490,000 (लगभग 27,766 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, वो है Moonlight Shadow और Melody Dawn।
 

Vivo V23e specifications

वीवो वी23ई फोन Android 11 आधारित FunTouch OS 12 पर काम करता है। इसमें 6.44-इंच full-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। स्टोरेज में माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी32ई फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,050एमएएच की है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और जीपीएस मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.87 x 74.28 x 7.36mm/ 7.41mm और वज़न 172 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी96
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V23e price, Vivo V23e specifications, Vivo V23e, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »