• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6GB रैम और डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा Vivo V2168A फोन! TENAA लिस्टिंग से मिला इशारा...

6GB रैम और डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा Vivo V2168A फोन! TENAA लिस्टिंग से मिला इशारा...

लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Vivo V2168A स्मार्टफोन 2.1GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

6GB रैम और डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा Vivo V2168A फोन! TENAA लिस्टिंग से मिला इशारा...
ख़ास बातें
  • Vivo V2168A में मिल सकता है 6.51 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले
  • फोन में मौजूद हो सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • कंपनी ने Vivo V2168A से जुड़ी जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
Vivo V2168A चीनी सर्टिफिकेशन अथॉरिटी TENAA वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी आगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2168A के साथ वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसके साथ तस्वीरें और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मौजूद हैं। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आ सकता है और फोन में 6 जीबी रैम मिल सकती है। यह दूसरा Vivo स्मार्टफोन है, जो कि TENAA वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे पहले Vivo V2140A स्मार्टफोन TENAA पर लिस्ट देखा गया था।

कंपनी ने फिलहाल Vivo V2168A स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। TENAA वेबसाइट लिस्टिंग को सबसे पहले Gizmochina द्वारा स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Vivo V2168A स्मार्टफोन 2.1GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

लिस्टिंग के अनुसार, Vivo V2168A फोन 6.51 इंच एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ लिस्ट है। TENAA लिस्टिंग में डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट की जानकारी मौजूद नहीं है। इसके अलावा, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Vivo V2168A फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ के साथ LTE कनेक्टिविटी फीचर मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4,910 एमएएच की होगी, जिसके साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। TENAA लिस्टिंग में फोन के डायमेंशन की भी जानकारी दी गई है, जो कि 163.96x75.2x8.28mm और 171 ग्राम होगा।

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर उल्लेख किया गया है कि फोन दो कलर ऑप्शन में आ सकता है, जिसमें ब्लैक और ब्लू ग्रेडिएंट शामिल होगा। Vivo V2140A फोन भी इससे पहले TENAA पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें कुछ इसी प्रकार के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। हालांकि इस फोन का प्रोसेसर अलग था, जो कि 2.35GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर इस फोन से जुड़ी जानकारी नहीं दी है, जिसमें फोन का नाम आदि शामिल होना चाहिए। TENAA लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि यह फोन चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »