• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V21 फोन 27 अप्रैल को मलेशिया में होगा लॉन्च, 44MP का है सेल्फी कैमरा, जानें अन्य फीचर्स

Vivo V21 फोन 27 अप्रैल को मलेशिया में होगा लॉन्च, 44MP का है सेल्फी कैमरा, जानें अन्य फीचर्स

Vivo V21 27 अप्रैल को मलेशिया में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने ट्विट के द्वारा यह जानकारी दी है। इस सीरीज में Vivo V21 (4G और 5G) Vivo V21e दोनों ही शामिल होंगे।

Vivo V21 फोन 27 अप्रैल को मलेशिया में होगा लॉन्च, 44MP का है सेल्फी कैमरा, जानें अन्य फीचर्स

Vivo V21 के भारत लॉन्च के बारे में कंपनी नहीं दी है कोई जानकारी।

ख़ास बातें
  • Vivo V21 सीरीज में Vivo V21 SE भी शामिल होने की है खबर
  • Vivo V21 के भारत में भी 27 अप्रैल को ही लॉन्च होने के लग रहे हैं कयास
  • Vivo की V21 सीरीज में लॉन्च होगा Vivo का सबसे स्लिम फोन
विज्ञापन
Vivo V21, 27 अप्रैल को मलेशिया में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने ट्विट के द्वारा यह जानकारी दी है। इस सीरीज में Vivo V21 (4G और 5G) Vivo V21e दोनों ही शामिल होंगे। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में भी V21 सीरीज उसी दिन लॉन्च हो सकती है। हालांकि Vivo India की तरफ से अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं इस सबसे अलग Vivo V21 SE गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन भी इसी सीरीज का हिस्सा हो सकता है।

Vivo लॉन्च से पहले V21 सीरीज को टीज करता आ रहा है। विवो ने कुछ दिन पहले ही 27 अप्रैल को Vivo V21 और Vivo V21e के मलेशिया लॉन्च के बारे में बताया था। अब कंपनी ने ट्विटर पेज से यह जानकारी दी है। इसके लिए एक माइक्रासाइट भी बना दी गयी है जिसमें इस Vivo V21 सीरीज के की कुछ स्पेसिफिकेश भी बताई गई हैं। Vivo V21 में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह कैमरा इस स्मार्टफोन की नॉच में फिट होगा। इसमें ड्यूल फ्लैश होगा जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें खींचीं जा सकती हैं। Vivo V21 में ड्यूल 5G सपोर्ट भी होगा और 8GB की रैम होगी। मगर Vivo V21e में भी ये ही समान फीचर्स होंगी ये अभी तक साफ नहीं है।

Vivo V21 सीरीज विवो का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन मार्केट में लेकर आएगी। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबेलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि दोनों ही स्मार्टफोन में एक जैसा कैमरा सेटअप होगा। मनीकंट्रोल साइटिंग इंडस्ट्री के सूत्रों द्वारा जारी एक रिपोर्ट कहती है कि Vivo V21 सीरीज भारत में भी 27 अप्रैल को ही लॉन्च होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में इस दिन केवल Vivo V21 ही लॉन्च किया जायेगा। बताया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 25000 रुपये के करीब होगी।

वहीं टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक V2061 मॉडल नम्बर के साथ एक स्मार्टफोन गूगल प्ले कन्सॉल लिस्ट में देखा गया है जिसे Vivo V21 SE कहा जा रहा है। Vivo V21 SE स्पेसिफिकेशन्स में इसके अंदर 8 जीबी रैम, Qualcomm Snapdragon 720G SoC, फुल एचडीप्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्पले और Android 11 है। सेल्फी कैमरा के लिए इसमें भी नॉच है। वहीं Vivo की तरफ से भारत में Vivo V21 सीरीज के लॉन्च या Vivo V21 SE के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है। जैसे जैसे फोन की लॉन्च डेट नजदीक आयेगी, हो सकता है कि इस सीरीज के भारत लॉन्च के बारे में भी जानकारियां सामने आएंगीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »