Vivo V1Max में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 21,980 रुपये में मिलेगा

Vivo V1Max में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 21,980 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
वीवो (Vivo) ने घोषणा की है कि उसका वी1मैक्स (V1Max) स्मार्टफोन सितंबर के पहले हफ्ते से 21,980 रुपये में मिलना शुरू हो जाएगा। इस स्मार्टफोन को जुलाई में वी1 (V1) के साथ पेश किया गया था। V1 मार्केट में 17,980 रुपये में उपलब्ध है।

वीवो वी1मैक्स (Vivo V1Max) एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर Funtouch 2.1 UI का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 5.5 इंच का IPS डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन है 720x1280 pixels। स्मार्टफोन में 1.4GHz octa-core 64-bit Qualcomm Snapdragon 615 प्रोसेसर  इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 2GB का रैम (RAM) है और साथ में मौजूद है adreno 405 GPU।

(यह भी देखें: Vivo V1Max बनाम Vivo V1)

Vivo V1Max स्मार्टफोन में V1 की तरह 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जेंडर ब्यूटिफिकेशन मोड के लिए कैमरे में लिए फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी मौजूद है।
हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक) के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। स्मार्टफोन 2720mAh की बैटरी के साथ आएगा। हैंडसेट में 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और GPS/ A-GPS कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

(यह भी देखें:  Vivo V1Max बनाम Panasonic Eluga Switch)

स्मार्टफोन में मेटल-क्लैड बॉडी है। हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए डुअल स्पीकर Iconic Hi-Fi ऑडियो चिप के हैं। अन्य फ़ीचर में Smart Wake 2.0 और स्मार्ट स्क्रीनशॉट शामिल हैं।

वहीं, Vivo V1 स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट 1.2GHz quad-core 64-bit Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर और Adreno 306 GPU के साथ आता है। स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे में 6P लेंस और f/2.0 एपरचर वाला वाइड एंगल लेंस मौजूद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »