तीन रियर कैमरे वाले Vivo स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

TENAA पर लिस्टिंग से पता चला है कि Vivo V1913A/T में 6.38 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूश के साथ। इसमें टॉप वाटरड्रॉप नॉच है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जून 2019 19:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V1913A/T में 4,390 एमएएच की बैटरी होने का दावा है
  • Vivo V1913A/T में पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • Vivo के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फनटच यूआई के साथ आएगा
Vivo भारत में Vivo Z1 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस फोन के टीज़र ज़ारी कर दिए हैं। कंपनी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगा। ऐसा प्रतीत होता है कि Vivo एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे TENAA. पर लिस्ट किया गया है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग से V1913A/T मॉडल नंबर वाले वीवो हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग से इस मिड-रेंज स्मार्टफोन के डिज़ाइन के बारे में भी जानकारी मिली है।

TENAA पर लिस्टिंग से पता चला है कि Vivo V1913A/T में 6.38 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूश के साथ। इसमें टॉप वाटरड्रॉप नॉच है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है। क्योंकि फोन में कोई फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले TechAndroids पर द्वारा दी गई।

Vivo V1913A/T में 4,390 एमएएच की बैटरी होने का दावा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी स्लॉट भी होगा। Vivo के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फनटच यूआई के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। डिज़ाइन से लगता है कि फोन में एआई असिस्टेंट के लिए अलग बटन है। संभवतः यह Vivo के Jovi असिस्टेंट के लिए है।

Vivo V1913A/T में पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.53 x75.23x8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.