Vivo V19 सीरीज़ में दो सेल्फी कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले होने का दावा

Vivo V19 सीरीज़ की प्री-बुकिंग इस महीने के आखिर में शुरू होने की खबर मिली। वीवो की इस नई सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Vivo V19 और Vivo V19 Pro होंगे।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 फरवरी 2020 14:56 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी19 स्मार्टफोन मार्केट में Vivo V17 के अपग्रेड के तौर पर आएगा
  • वीवो वी19 प्रो मार्केट में Vivo V17 Pro की जगह लेगा
  • Vivo V19 सीरीज़ से मार्च में उठ सकता है पर्दा
हाल ही में जानकारी मिली थी कि Vivo फरवरी महीने में भारत में Vivo V19 सीरीज़ के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू करेगी। इस सीरीज़ से मार्च महीने में पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। अब एक रिपोर्ट से Vivo के इस कैमरा केंद्रित स्मार्टफोन के डिज़ाइन का पता चला है। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो कंपनी वीवो वी19 सीरीज़ में पॉप-अप सेल्फी कैमरे से छुटकारा पा लेगी। सेल्फी कैमरे के लिए यह फीचर Vivo V17 Pro का भी हिस्सा था। इस बार Vivo अपने Vivo V19 और Vivo V19 Pro हैंडसेट में होल-पंच डिज़ाइन का इस्तेमाल करेगी।

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो वी19 और वीवो वी19 प्रो होल-पंच डिज़ाइन व दो सेल्फी कैमरे के साथ आएंगे। अफसोस की बात है कि फ्रंट कैमरे के रिजॉल्यूशन के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। दो सेल्फी कैमरे होने का मतलब है कि होल-पंच कैपसूल की आकार का होगा। बहुत हद तक Poco X2 और Samsung Galaxy S10+ जैसा। लेकिन यह देखना रोचक होगा कि Vivo दो सेल्फी कैमरे के लिए किस डिज़ाइन को अमल में लाती है।
Advertisement

इससे पहले Vivo V19 सीरीज़ की प्री-बुकिंग इस महीने के आखिर में शुरू होने की खबर मिली थी। वीवो की इस नई सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Vivo V19 और Vivo V19 Pro होंगे। इन्हें मार्च 2020 में पेश किए जाने की उम्मीद है, ठीक आईपीएल 2020 से पहले। Indian Premier League (IPL) 2020 का आगाज़ 23 मार्च को होना है। वीवो वी19 स्मार्टफोन मार्केट में Vivo V17 के अपग्रेड के तौर पर आएगा, जबकि वीवो वी19 प्रो मार्केट में Vivo V17 Pro की जगह लेगा। कई रियर कैमरों से लैस वीवो वी17 सीरीज़ के दोनों फोन बीते साल लॉन्च हुए थे। नई सीरीज़ के फोन के 20,000 रुपये से 30,000 रुपये के प्राइस रेंज के होंगे। इनकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V19, Vivo V19 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.