Vivo V19 दो सेल्फी कैमरे के साथ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Vivo V19 को कथित तौर पर भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में बीते महीने जानकारी मिली थी। इसके हार्डवेयर और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 मार्च 2020 20:10 IST
ख़ास बातें
  • इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुका है वीवो वी19
  • Vivo V19 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी
  • वीवो इंडिया ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है
Vivo भारत में अपनी वी-सीरीज़ के एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयार कर रही है। यह हैंडसेट Vivo V19 है। लेकिन भारत में लॉन्च होने वाले वीवो वी19 के स्पेसिफिकेशन इस हफ्ते ही इंडोनेशियाई मार्केट में उतारे गए इसी हैंडसेट से काफी अलग होंगे। दरअसल, हम कंपनी के मलेशियाई ईकाई द्वारा लाए जाने वाले वीवो वी19 वेरिएंट की बात कर रहे हैं। इशारों में बताया गया है कि यह फोन दो सेल्फी कैमरे से लैस है जिन्हें कैप्सूल के आकार वाले होल-पंच में जगह मिली है। Vivo इस डिज़ाइन को Dual i-view डिस्प्ले के नाम से बुला सकती है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। क्योंकि इस डिज़ाइन की झलक हमें Realme 6 Pro, Poco X2 और Oppo Reno 3 Pro जैसे हैंडसेट में मिल चुकी है।

IndiaToday की रिपोर्ट के मुताबिक, डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरे वाले Vivo V19 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो मलेशिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ज़ारी किए गए टीज़र में वीवो वी19 नाम का ज़िक्र है। इसके अलावा कम रोशनी में कैमरे की परफॉर्मेंस को लेकर दावे किए गए हैं और डुअल सेल्फी कैमरे का भी ज़िक्र है। Vivo मलेशिया के एक अलग टीज़र में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरे भी नज़र आ रहे हैं। इसे फोन में टॉप पर दायीं तरफ जगह मिलेगी।

हमें Vivo V19 को कथित तौर पर भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में बीते महीने जानकारी मिली थी। इसके हार्डवेयर और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी साफ नहीं है कि यह हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए वीवो वी19 की तुलना में बिल्कुल अलग होगा, या फिर इसमें सिर्फ एक और सेल्फी कैमरा दे दिया जाएगा व बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव ना हो।

गौर करने वाली बात है कि इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया वीवो वी19 हैंडसेट वाकई में भारत में पेश किए जा चुके Vivo V17 का ही रीब्रांडेड अवतार है। ऐसे में एक रीब्रांडेड फोन में ही एक अतिरिक्त सेल्फी कैमरा देकर उसे भारत जैसे मार्केट में लॉन्च करना कंपनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अफसोस की बात यह है कि अभी डुअल सेल्फी कैमरे वाले वीवो वी19 को मलेशिया या भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Crisp AMOLED display
  • Good selfies
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
  • Expensive
  • Low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V19
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  14. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  15. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.