Vivo V17 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे से है लैस

Vivo V17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वीवो के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2019 10:37 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी17 को भारत में 22,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • Vivo V17 की प्री-बुकिंग हुई शुरू
  • Vivo V17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है

Vivo V17 की बिक्री 17 दिसंबर से होगी शुरू

Vivo V17 Launched: वीवो वी17 भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारत में लॉन्च किया गया वीवो वी17 पहले ही रूस में लॉन्च किए गए वीवो वी17 से डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन के मामले में अलग है। रूसी वेरिएंट वाकई में Vivo S1 Pro का ही अवतार था। भारत में लॉन्च किए गए वीवो वी17 होल-पंच डिजाइन और L आकार वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। Vivo ने अपने इस फोन में नया आईव्यू डिस्प्ले दिया है जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए जगह है। इसमें ई3 सुपर एमोलेड पैनल दिया गया है। वीवो के नए फोन में मल्टी टर्बो मोड, वॉयस चार्जर और एआर स्टीकर्स जैसे फीचर पहले से मौज़ूद रहेंगे। आइए अब आपको Vivo V17 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo V17 price in India, sale offers

वीवो वी17 को भारत में 22,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का सिर्फ एक वेरिएंट है जो 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन मिडनाइट ओसियन (ब्लैक) और ग्लेसियर आइस (व्हाइट) रंग में आता है। फोन की बिक्री 17 दिसंबर से शुरू होगी, लेकिन प्री-बुकिंग को लाइव कर दिया गया है। स्मार्टफोन देशभर के नामी ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।
Advertisement

चुनिंदा बैंक के कार्ड से Vivo V17 खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अतिरिक्त एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की ओर से अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा। याद रहे कि वीवो वी17 को सबसे पहले रूस में करीब 25,700 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह बीते महीने फिलिपिंस में लॉन्च किए गए वीवो एस1 प्रो का नया वेरिएट था।
 

Vivo V17 Specifications: वीवो वी17 में है 4,500 एमएएच की बैटरी

Vivo V17 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी17 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ई3 सुपर एमोलेड आईव्यू डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले पैनल कम ब्राइटनेस एंटी-फ्लिकर टेक्नोलॉजी से लैस है, ताकि डार्क में अतिरिक्त प्रोटेक्शन मिल सके। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

वीवो वी17 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ बोकेह इफेक्ट के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया है। Vivo के इस फोन में एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का भी सेल्फी कैमरा है।

वीवो ने अपने वीवो वी17 फोन में कई कैमरा फीचर्स पहले से दिए हैं। यह सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआर स्टीकर्स, पोज मास्टर, एआई मेकअप और एआई एचडीआर फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा फोन में सुपर नाइट सेल्फी, एआई एचडीआर और जेंडर डिटेक्शन जैसे सेल्फी फीचर्स भी हैं।
Advertisement

Vivo V17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर्स के साथ आता है। इसकी बैटरी 4,500 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Good battery life
  • Decent low-light camera performance
  • Bad
  • Below average low-light video
  • Preinstalled bloatware, spammy notifications
  • High price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  8. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  9. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.