Vivo V11 और Vivo V11i स्मार्टफोन लॉन्च, वाटरड्रॉप डिस्प्ले से हैं लैस

Vivo ब्रांड ने दो नए वेरिएंट उतारे हैं- Vivo V11 और Vivo V11i। इनमें से एक वेरिएंट भारत में Vivo V11 Pro के नाम से उतारा जाएगा। नए वीवो स्मार्टफोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य काम के फीचर से लैस हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2018 10:48 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V11 की कीमत थाइलैंड में करीब 21,800 रुपये है
  • वीवो वी11आई को करीब 30,600 रुपये में बेचा जाएगा
  • वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच वाले हैं वीवो के ये स्मार्टफोन
6 सितंबर को भारत में होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले वीवो ब्रांड ने थाइलैंड में अपने वीवो वी11 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस मार्केट में Vivo ब्रांड ने दो नए वेरिएंट उतारे हैं- Vivo V11 और Vivo V11i। लीक हुई पुरानी जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि इनमें से एक वेरिएंट भारत में Vivo V11 Pro के नाम से उतारा जाएगा। नए वीवो स्मार्टफोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य काम के फीचर से लैस हैं। आधिकारिक लिस्टिंग से फोन के सभी स्पेसिफिकेशन ज़रूर सार्वजनिक हो गए हैं। भारत में Vivo V11 Pro की कीमत 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है। बिक्री अमेज़न पर होगी।

थाइलैंड के बाद Vivo V11 को सबसे पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद अन्य अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। Vivo V11 हैंडसेट नेब्यूला और स्टारी नाइट रंग में उपलब्ध होगा।
 

Vivo V11 की कीमत

Vivo V11 की कीमत थाइलैंड में करीब 21,800 रुपये है। वहीं, वीवो वी11आई को करीब 30,600 रुपये में बेचा जाएगा। भारत में इस वीवो वी11 प्रो की कीमत 20,000-30,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में हो सकती है।
 

Vivo V11 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo V11 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। याद रहे कि वीवो वी9 स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ आता है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गगए हैं।

Vivo V11 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यही सेटअप Vivo X21 और Vivo Nex S में देखने को मिला है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।

Vivo V11 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की है। हालांकि, इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। डाइमेंशन 157.9x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
Advertisement
 

Vivo V11i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo V11i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V11i भी डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर एआई फीचर वाला  25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

वीवो वी11आई की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन में 3,315 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल है। इसका डाइमेंशन 155.97x75.63x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3315 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3315 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  2. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  3. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  4. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  5. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  2. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  3. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  4. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  6. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  8. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  10. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.