Vivo U3 हुआ लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo U3 Launched: वीवो यू3 लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2019 12:08 IST
ख़ास बातें
  • 5,000 एमएएच की बैटरी है वीवो यू3 में
  • वीवो यू3 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • Vivo U3 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है

Vivo U3 Launched: वीवो यू3 में है 5,000 एमएएच की बैटरी

Vivo U3 Launched: वीवो ने अपनी यू-सीरीज़ के अंतर्गत नए वीवो यू3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo U3 में ग्रेडिएंट फिनिश और फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं। वीवो यू3 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। आइए अब आपको Vivo U3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo U3 Price

वीवो यू3 को चीन में लॉन्च किया गया है और यह चीन में वीवो ई-शॉप पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। Vivo U3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,000 रुपये) है। वीवो यू3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,000 रुपये) है। Vivo U3 के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, स्पार ब्लू, ब्लैक और अनियन ब्लू। फिलहाल चीन के अलावा अन्य मार्केट में वीवो यू3 की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement
 

Vivo U3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो यू3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9, पिक्सल डेंसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। Vivo U3 स्मार्टफोन फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है लेकिन हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बजाय चार्जिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है।
 

Vivo U3 Camera

वीवो यू3 के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.78 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/ 2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वीवो यू3 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.