Vivo U सीरीज से भारत में जल्द उठेगा पर्दा, Vivo U10 होगा पहला फोन

Vivo ने फिलहाल अपने Vivo U10 स्मार्टफोन के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बताया है। जानकारी दी गई है कि वीवो यू10 का बॉक्स फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ आएगा।

Vivo U सीरीज से भारत में जल्द उठेगा पर्दा, Vivo U10 होगा पहला फोन
ख़ास बातें
  • वीवो यू10 की पावरफुल परफॉर्मेंस को लेकर दावा
  • स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और वाटरड्रॉप नॉच से लैस होगा वीवो यू10
  • Vivo U10 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर मिलेगा
विज्ञापन
Vivo भारत में अपनी नई सीरीज़ वीवो यू सीरीज़ से पर्दा उठाने वाली है। कंपनी ने इसका ऐलान सोमवार को किया। वीवो के मुताबिक, कंपनी की नई सीरीज़ सिर्फ ऑनलाइन मार्केट के लिए होगा और इस सीरीज का पहला फोन Vivo U10 होगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने इस सीरीज के लिए अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की है। यानी वीवो यू सीरीज़ के फोन अभी अमेज़न इंडिया पर ही मिलेंगे। Vivo U सीरीज़ के फोन को कंपनी की अपनी वेबसाइट पर भी बेचा जाएगा। वीवो ई-स्टोर पर इस संबंध में टीज़र भी लाइव हो गया है।

इससे पहले कंपनी ने वीवो ज़ेड सीरीज़ को पेश किया था। यह भी ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन सीरीज़ है। वीवो यू सीरीज़ कंपनी की पोर्टफोलियो की दूसरी सीरीज़ होगी जिसे सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए लाया जा रहा है। इनके अलावा वीवो भारतीय मार्केट में एस सीरीज, वी सीरीज, एक्स सीरीज, वाई सीरीज और नेक्स सीरीज के फोन बेचती है।

वीवो ने फिलहाल अपने वीवो यू10 स्मार्टफोन के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बताया है। जानकारी दी गई है कि वीवो यू10 का बॉक्स फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ आएगा। साफ है कि फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट तो करेगा ही, साथ ही रिटेल बॉक्स में फास्ट चार्जर भी होगा।

कंपनी ने बयान जारी करके बताया, "वीवो यू10 को पावरफुल परफॉर्मेंस और भरोसेमंद बैटरी लाइफ के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के लिए जाना जाएगा।"  

टीज़र पेज पर कंपनी ने खुलासा किया था कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और वाटरड्रॉप नॉच भी होगा।

याद रहे कि वीवो ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Vivo Z1x स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo U10, Vivo U10 specifications, Vivo U series, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  4. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  7. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »